{"_id":"647ef3dfa0a8f2d0050be21e","slug":"shiromani-akali-dal-leader-maheshinder-singh-grewal-comment-on-bjp-regarding-2024-polls-2023-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साथ आएंगे भाजपा-अकाली दल!: 2024 चुनाव पर शिअद नेता का बड़ा बयान, कहा-राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ आएंगे भाजपा-अकाली दल!: 2024 चुनाव पर शिअद नेता का बड़ा बयान, कहा-राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं
Tue, 06 Jun 2023 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:22 PM IST
सार
दोनों दलों के रिश्ते कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान खत्म हो गए थे। वहीं पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद से शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के फिर से गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई थी लेकिन दोनों पार्टियों ने इसका खंडन किया था।
विज्ञापन
अकाली नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल और भाजपा एकजुट हो सकते हैं। 2024 के चुनाव पर शिरोमणि अकाली दल के महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने बड़ा बयान दिया है। ग्रेवाल ने कहा कि हम ऑपरेशन ब्लू स्टार के कारण कांग्रेस के साथ नहीं जा सकते। अगर बीजेपी इस नतीजे पर पहुंचती है कि साझेदारों को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए तो राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है।
विज्ञापन
Punjab: "We can't go with Congress because of #OperationBlueStar. If BJP comes to this conclusion that partners should be given due respect then nothing is impossible in politics," says Maheshinder Singh Grewal, Shiromani Akali Dal on 2024 polls pic.twitter.com/PlURVHsKLe
— ANI (@ANI) June 6, 2023
विज्ञापन
Trending Videos
किसान आंदोलन के कारण जुदा हो गई थी राहें
दोनों दलों के रिश्ते कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान खत्म हो गए थे। वहीं पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद से शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के फिर से गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई थी। लेकिन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह कहते हुए सभी कयासों को खारिज कर दिया था कि अकाली दल के पास कुछ नहीं बचा है। इसके बाद अकाली दल ने भी कहा था कि भाजपा के साथ गठबंधन करने की कोई इच्छा नहीं है।