Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   She doesn't sit in the office, she makes a living by doing deliveries.

Chandigarh News: आफिस में बैठकर नहीं, डिलीवरी करके चला रहीं गुजारा

Tue, 06 Jan 2026 12:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
She doesn't sit in the office, she makes a living by doing deliveries.
चंडीगढ़। अपने साथ पांच साल के छोटे बच्चे को लिया और निकल पड़ीं ऑनलाइन एप के लिए डिलीवरी करने। अब चंडीगढ़ में ऐसी कई महिलाएं हैं जो कि ऑनलाइन एप के माध्यम से अपने परिवार को पाल रही हैं। चाहे खरड़ की रहने वाली ज्योति हों या फिर उषा हों या सुनीता। यह बताती हैं कि शिफ्ट के अनुसार काम करती हैं लेकिन इस पेशे में जितनी मेहनत करते हैं उतना पैसा मिल जाता है।
विज्ञापन

ज्योति ने बताया कि उनका पांच वर्ष का बच्चा है। वह उसकोे साथ ही ले जाती हैं। उन्होंने बताया कि पहले वह सिक्योरिटी के जॉब में थी, वहां समय ज्यादा लगता था और तनख्वाह कम मिलती थी, इसी वजह से ऑन लाइन डिलीवरी का काम पकड़ लिया। जब काम की शुरुआत की तो चैलेंज ज्यादा था। ज्योति ने बताया कि दो वर्ष पहले उनका काम के दौरान ही एक्सीडेंट हो गया था, जिसके लिए कंपनी ने खर्च दिया। राइडर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट साहिल और अन्य डिलीवरी करने वालों ने उनका साथ दिया जिससे वह दोबारा खड़ी हो सकीं।
विज्ञापन

डिलीवरी का काम करने वाली ऊषा ने बताया कि वह पहले ऑफिस में काम करती थीं लेकिन उनको उतनी तनख्वाह नहीं मिलती थी जितनी जरूरत थी। घर चलाना था तो परिवार वालों से राय की और डिलीवरी का काम पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि सुबह अपने बच्चों को लेकर निकलती हैं और उनको स्कूल छोड़ने के बाद काम पर चली जाती हैं, फिर बच्चे ट्यूशन पढ़ते हैं और शाम को फिर बच्चों को लेकर घर जाती हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी काम करने में कोई परेशानी नहीं है, मेहनत ही जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed