फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shahnawaz hussain statement on controversy and national issues

कई राष्ट्रीय मुद्दों पर बेबाकी से बोले शाहनवाज

Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
shahnawaz hussain statement on controversy and national issues

हरियाणा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कई राष्ट्रीय मुद्दों पर पूछे सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। रॉबर्ट वाड्रा मामले में उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का दामाद हो या किसी और का, कानून अपने हिसाब से काम कर रहा है।

विज्ञापन


सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। अगर किसी ने कानून अपने हाथ में लिया है तो उसे सजा जरूर मिलेगी। चाहे वो कोई भी हो।

शाहनवाज हुसैन बुधवार को हिसार के सेक्टर 16-17 में रेशमा देवी नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन समारोह के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं समाज सेवा भी करती है। लोगों का पार्टी में विश्वास है, इसलिए देशवासियों ने पार्टी को विश्व की नंबर वन पार्टी का दर्जा दिलाया है।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से गंगा बचाओ, स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। राम मंदिर मामले में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है। फैसला अभी पेंडिंग है। कोर्ट का फैसला आने के बाद तय किया जाएगा कि पार्टी की ओर से क्या करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में लहराएगा भाजपा का झंडा: पार्टी की रणनीति के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि पार्टी का अगला टारगेट बिहार है। इस बार बिहार में बीजेपी का झंडा लहराएगा। बिहार में लालू प्रसाद यादव और नीतिश में बीजेपी का डर साफ दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि ये दोनों आपस में साथ आ रहे हैं। बिहार की जनता दोनों के राज से परेशान हो चुकी है।

गिरिराज सिंह के सोनिया गांधी पर दिए गए बयान पर

shahnawaz hussain statement on controversy and national issues

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सोनिया गांधी पर दिए गए बयान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ये उनका निजी बयान था। इस बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं था। उस बयान के लिए गिरिराज सिंह ने माफी भी मांग ली है।

आतंकवाद का करेंगे सफाया
पिछले दिनों कश्मीर में लगातार तीन आतंकी हमले के बारे में पूछने पर हुसैन ने बताया कि भाजपा सरकार में आतंकवाद कम हुआ है। भारतीय सेना आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने बताया कि आतंकवाद का देश से सफाया किया जाएगा।

भाजपा का मंत्र सबका साथ सबका विकास
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा सरकार से पहले जो लोग जात-पात के नाम पर जनता को डराते थे, वो खत्म हो गया है। भाजपा का मंत्र सबका साथ, सबका विकास है। भाजपा की सरकार में देश में महंगाई कम हुई है। जीडीपी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार काले धन पर काम कर रही है।

अगर किसी कार्य का रिजल्ट चाहिए तो थोड़ा इंतजार करना पड़ता है। भाजपा देश के हित में जो काम कर रही है, उसके परिणाम आने में थोड़ा समय लगेगा। हुसैन ने कहा कि हरियाणा से उनका विशेष लगाव है। हरियाणा उनकी ससुराल है। उनकी पत्नी सोनीपत की है। केंद्र से हरियाणा के लिए जो भी संभव होगा, वो किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed