फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shaheed Bhagat Singh Club awakening the spirit of patriotism among youth in Muktsar

शहीद दिवस: शहीद भगत सिंह क्लब युवाओं में जगा रहा देशभक्ति की अलख, स्मारक का भी कराया निर्माण

Wed, 23 Mar 2022 01:36 AM IST
ajay kumar जगदीश जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
जगदीश जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 01:36 AM IST
सार

संजय वालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह व डॉ. अंबेडकर की तस्वीरें लगाने के निर्देश दिए हैं। मगर दफ्तरों में सिर्फ शहीद भगत सिंह की फोटो लगाने से नहीं बल्कि विचारधारा के प्रसार से शहीद भगत सिंह के सपनों के भारत का निर्माण होगा।  

विज्ञापन
Shaheed Bhagat Singh Club awakening the spirit of patriotism among youth in Muktsar
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहीद भगत सिंह क्लब लगभग 33 वर्षों से मुक्तसर में लोगों के बीच देशभक्ति की अलख जगा रहा है। क्लब की स्थापना 06 अगस्त 1989 को हुई थी। तब से क्लब अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में शहीदों की सोच के प्रति युवाओं को जागरूक कर रहा है। क्लब ने टिब्बी साहिब-जलालाबाद रोड पर 2004 में शहीदी स्मारक का निर्माण भी कराया।

विज्ञापन


यहां शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस, भगत सिंह का जन्म दिवस, गदरी लहर को समर्पित शहीद करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह अलग बात है कि इन समारोह में आज तक प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी शामिल नहीं हुआ। 
विज्ञापन


अध्यक्ष संजय वालिया ने बताया कि 2006 में सियासी दखल के कारण जल्दबाजी में शहीदी स्मारक का अनावरण करना पड़ा। हालांकि तब ये स्मारक पूरा नहीं हुआ था। कई बार प्रशासन ने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के नाम पर इसे हटाने के प्रयास किए मगर क्लब के नेतृत्व में शहरवासियों के प्रयास की जीत हुई। वालिया ने बताया कि वह करीब 27 वर्ष से शहीदी स्मारक के लिए प्रशासन से जंग लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 1998 को नगर काउंसिल के प्रस्ताव नंबर 214 के तहत इस स्मारक का नाम शहीद भगत सिंह चौक रख दिया था। करीब 24 वर्ष बीतने के बावजूद यहां काउंसिल ने शहीद भगत सिंह चौक का एक बोर्ड तक नहीं लगवाया। स्मारक के आसपास रिक्शा, आटो चालक, सब्जी, फास्ट-फूड की रेहड़ियां लगी रहती हैं। नगर काउंसिल की ओर से सफाई कराने की जहमत नहीं उठाई जाती है। 

क्लब के सदस्य ही सफाई आदि करते हैं। शहर के इस मुख्य चौक पर आज एक भी लाइट न लगी होने के कारण रात को ये स्मारक अंधेरे में डूब जाता है। चार वर्ष पहले तक यहां मरकरी लाइटें लगी हुई थीं लेकिन खंभा टूटने के बाद यहां अंधेरा छा गया। वालिया ने प्रशासन से यहां हाईमास्ट स्ट्रीट लाइटें लगाने, रेहड़ी-रिक्शा व टेंपो चालकों को हटवाने की मांग की है। साथ ही एक पुलिसकर्मी की तैनाती यहां करने की भी मांग प्रशासन से की है। 

शहीदों के विचारों के प्रसार से होगा भारत का निर्माण
संजय वालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह व डॉ. अंबेडकर की तस्वीरें लगाने के निर्देश दिए हैं। मगर दफ्तरों में सिर्फ शहीद भगत सिंह की फोटो लगाने से नहीं बल्कि विचारधारा के प्रसार से शहीद भगत सिंह के सपनों के भारत का निर्माण होगा।  

युवा पीढ़ी नशा छोड़ अपनाए शहीदों की सोच 
युवा पीढ़ी को नशा त्यागकर आज शहीदों की सोच को जीवन में धारण करने की जरूरत है। नशा सिर्फ ड्रग्स, स्मैक, अफीम, शराब आदि का नहीं होता बल्कि सामाजिक बुराइयां भी एक नशा हैं। युवाओं को आज किसी भी बुराई का साथ न देते हुए शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के सपनों के भारत के निर्माण में अहम योगदान डालना चाहिए। युवा समाज की रीढ़ की हड्डी हैं। अगर हड्डी ही टूटी होगी तो समाज का ढांचा लड़खड़ा जाएगा।  -डॉ. त्रिलोक सिद्धू, वरिष्ठ सदस्य शहीद भगत सिंह क्लब मुक्तसर

विश्वविद्यालयों में भगत सिंह के नाम पर चेयर स्थापित करने की मांग 
पंजाब के सभी विश्वविद्यालयों में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर चेयर स्थापित की जाए। जहां विद्यार्थी भगत सिंह के जीवन संबंधी पूरी विस्तार सहित स्टडी कर जानकारी जुटा सकें ताकि युवाओं में भगत सिंह के फलसफे का प्रसार हो सके। आज समय की जरूरत है कि युवाओं में शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की तरह देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए। - शिक्षक सुरिंदर कुमार, सदस्य शहीद भगत सिंह क्लब मुक्तसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed