फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shabad manipulating: increased difficulties for Majithia

पंथक विवाद में कैबिनेट मंत्री मजीठिया की बढ़ीं मुश्किलें

Mon, 28 Apr 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Apr 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shabad manipulating: increased difficulties for Majithia

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की ओर से रचित शबद की लाइनों को तोड़ मरोड़ कर भाजपा के उम्मीदवार अरुण जेटली का नाम शामिल करने से पंथक विवाद में फंसे कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किल और बढ़ गई है।

विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने मजीठिया के मामले में विचार करने के लिए पांच सिंह साहिबानों की बैठक एक मई को 10 बजे श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में बुलाई है। बैठक में मजीठिया को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। इस मसले पर सिख संगठन बिक्रम सिंह मजीठिया का भारी विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

पंथ से निष्कासित और तनखइया घोषित

Shabad manipulating: increased difficulties for Majithia

तख्त श्री हजूर साहिब ने मजीठिया को इस मामले पर तनखइया घोषित कर दिया है जबकि तख्त श्री पटना साहिब ने मजीठिया को पंथ से निष्कासित करने का फरमान जारी किया है। इस कारण श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने एक मई को श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबान की बैठक बुलाई है।

ज्ञानी गुरबचन सिंह सोमवार को मजीठिया मामले में मीडिया के साथ बातचीत करने से कतराते रहे। उन्होंने मीडिया को सिर्फ इतना जवाब दिया कि उन्हें अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहना है। जो भी कहेंगे, एक मई को पांच सिंह साहिबान की बैठक के बाद ही कहेंगे। उन्होंने कहा कि अपना पक्ष रखने के लिए मजीठिया को भी एक मई को श्री अकाल तख्त साहिब पर बुलाया गया है। पांच सिंह साहिबान जो भी फैसला लेंगे, वह कौम को बता दिया जाएगा।

बादल की ओर से मजीठिया को क्लीन चिट

Shabad manipulating: increased difficulties for Majithia

जत्थेदार से जब पूछा गया कि बादल की ओर से मजीठिया को क्लीन चिट दे दी गई है तो उन्होंने कहा कि यह बादल के निजी विचार हो सकते हैं। पंथक विचार एक मई को पांच सिंह साहिबान ही बताएंगे।

इस संबंध में बिक्रम सिंह मजीठिया के मीडिया प्रभारी सरचांद सिंह ने कहा कि मजीठिया एक मई को एक सिख के रूप में श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंचेंगे और अपना पक्ष रखेंगे। पांच सिंह साहिबान जो भी आदेश देंगे मजीठिया उसे स्वीकार करेंगे। सरचांद ने कहा कि तख्त श्री हजूर साहिब की ओर से मजीठिया को जो तनखइया घोषित किया गया है, उस संबंध में भी मजीठिया की ओर से तख्त श्री हजूर साहिब के जत्थेदार को अपना माफीनामा भेज दिया गया है। इसके बाद तख्त हजूर साहिब में हुई सिंहों की बैठक के बाद मजीठिया के  माफीनामे को विचार के लिए स्वीकार किया गया है।

विज्ञापन

मजीठिया पर लगेगी ‘सेवा’, फिर मिलेगी माफी

Shabad manipulating: increased difficulties for Majithia

नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब द्वारा सोमवार को कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की ओर माफीनामा भेजे जाने के बाद फैसला लिया गया है कि मजीठिया को सिंह साहिबान द्वारा लगाई जाने वाली ‘सेवा’ भुगतने के बाद ही माफ किया जाएगा।

जत्थेदार भाई कुलवंत सिंह द्वारा सोमवार को जारी हुक्मनामे में कहा गया है कि मजीठिया ने लिखित रूप में अपना माफीनामा पांच सिंह साहिबान को भेजा है और अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए हर तरह की सजा भुगतने के लिए भी खुद को पेश कर दिया है। जत्थेदार कुलवंत सिंह ने कहा कि सोमवार को सिंह साहिबान ने मजीठिया के लिखित माफीनामे पर विचार कर यह फैसला किया है कि मजीठिया जब गुरु घर में आकर माफी मांगेंगे और उन पर लगाई जाने वाली ‘सेवा’ पूरी करेंगे, तब उन्हें माफ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed