फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC's five-member delegation leaves for Pakistan

एसजीपीसी का शिष्टमंडल पाकिस्तान रवाना, धार्मिक दीवान समागमों को लेकर होगी बातचीत

Tue, 19 Mar 2019 11:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
SGPC's five-member delegation leaves for Pakistan
श्री करतारपुर साहिब - फोटो : File Photo

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब व श्री पंजा साहिब सहित ऐतिहासिक गुरुद्वारों में श्री गुरु नानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक दीवान के आयोजन की रुपरेखा तैयार करने के लिए एसजीपीसी की पांच सदस्यीय टीम अटारी सीमा से पाकिस्तान रवाना हो गई।

विज्ञापन


टीम में एसजीपीसी सदस्य भाई राजिंदर सिंह मेहता, धर्म प्रचार कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह जोड़सिंघा, श्री दरबार साहिब की अतिरिक्त मैनेजर राजिंदर सिंह रूबी, श्री हरमंदिर साहिब में सोने की कार सेवा करने वाली संस्था के मुखिया संत बाबा मोहिंदर सिंह व इंद्रजीत सिंह यूके भी शामिल थे।   
विज्ञापन


शिष्टमंडल पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व पाकिस्तानी अकाफ बोर्ड के सदस्यों के साथ श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के दौरान आयोजित किए जाने वाले धर्मिक समागमों के कार्यक्रम तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिष्टमंडल अकाफ बोर्ड के प्रधान से करतारपुर साहिब कॉरिडोर से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए भारत और विदेश से आने वाली संगत को वीजा रहित प्रवेश और प्रतिदिन पांच हजार श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति देने की मांग भी करेगा। 

साथ ही शिष्टमंडल श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक वीजा देने की भी मांग करेगा। एसजीपीसी के प्रधान भाई गोविंद सिंह लोंगोवाल व श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार भाई हरप्रीत सिंह ने भी भारत व पाकिस्तान की सरकारों से मांग की है कि गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए वीजा व पासपोर्ट की शर्त हटा दी जाए। एसजीपीसी शिष्टमंडल पाकिस्तान सरकार से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की 100 एकड़ भूमि पर कब्जा करने के मामले पर भी चर्चा करेगा। 

उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच अधिकारियों की बैठक पाकिस्तान के वाघा में 2 अप्रैल होनी है। इसमें 14 मार्च को दोनों देशों के बीच हुई बैठक में रखे प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा। भाई लोंगोवाल ने पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ प्रकाश पर्व के समागमों को एक साथ मानाने का प्रस्ताव रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed