{"_id":"5c6f8d24bdec224dce167485","slug":"sgpc-refused-to-provide-land-for-kartarpur-corridor-gobind-singh-longowal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी ने करतारपुर कॉरिडोर के लिए जमीन देने से किया इंकार, लौंगोवाल बोले- दोनों सरकारें दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी ने करतारपुर कॉरिडोर के लिए जमीन देने से किया इंकार, लौंगोवाल बोले- दोनों सरकारें दे
Fri, 22 Feb 2019 11:25 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजीपीसी ने करतारपुर कॉरिडोर के लिए जमीन देने से इंकार कर दिया है। कहा गया है कि 600 एकड़ जमीन का न तबादला किया जाएग और न ही दी जाएगी। एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा है कि करतारपुर कॉरिडोर के लिए जमीन देने की जिम्मेदारी पंजाब व केंद्र सरकार की है। एसजीपीसी गांव नत्था सिंह वाला में अपनी जमीन नहीं देगी। लौंगोवाल वीरवार को एसजीपीसी कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
लौंगोवाल ने कहा कि केंद्र सरकार एसजीपीसी को वर्ष 2018 से जीएसटी का रिफंड देने जा रही है। इस बारे में वह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर आए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि अप्रैल में एसजीपीसी का जितना भी जीएसटी का रिफंड है, वह अप्रैल 2019 में दे दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तख्त पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह के बारे में पटना साहिब प्रबंधक कमेटी को ही सबसे पहले फैसला करना है। जिस प्रकार के आरोप उन पर और उनके बेटे गुरप्रसाद पर लगे हैं, उसको देखते हुए ज्ञानी इकबाल सिंह को बर्खास्त कर देना चाहिए। ज्ञानी इकबाल सिंह को लेकर जब भी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी की बैठक होगी, उसका एक सदस्य होने के नाते वह ज्ञानी इकबाल सिंह और उसके बेटे को बर्खास्त करने का प्रस्ताव रखेंगे।

छात्राओं के लिए माता तृप्ता स्कीम
लौंगोवाल ने कहा कि श्री गुरु राम दास डेंटल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए माता तृप्ता स्कीम लागू की गई है। इस स्कीम के अंतर्गत कॉलेज में पढ़ने वाली अमृत धारी लड़कियों को साल में की जाने वाली फीस वृद्धि से मुक्त कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी बीबी सिमरनजीत कौर और बीबी मंजीत कौर को सम्मानित किया जाएगा। इस तरह अजायब घर में शहीद भाई दया सिंह, संत ज्ञानी वरियाम सिंह, मंजीत सिंह कलकत्ता, शमशेर सिंह अशोक, धन्ना सिंह गुलशन, प्रिंसिपल चानन सिंह की तस्वीरें सुशोभित की जाएंगी। सिख अजायब को इंटरनेशनल स्तर का बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
सिख अजायब घर में 1962 की जंग का गोला रखा जाएगा
लौंगोवाल ने कहा कि वर्ष 1962 के युद्ध के हीरो कैप्टन जोगिंदर सिंह को रेजिमेंट द्वारा दिया गया तोप का गोला भी सिख अजायब घर में रखा जाएगा। एसजीपीसी के कर्मचारियों की तरक्की और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। एसजीपीसी का पूरा रिकॉर्ड डिजीटल किया जाएगा। सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का रिकॉर्ड भी इसमें शामिल किया जाएगा। एसजीपीसी के मुख्य सीए कोहली का कार्यकाल छह साल बढ़ा दिया गया है। एसजीपीसी का बजट अधिवेशन 30 मार्च को होगा। भाई लौंगोवाल ने एसजीपीसी के इंटरनल ऑडिट के बारे में पूछे सवालों का उत्तर देने से इंकार कर दिया।

करतारपुर कॉरिडोर निर्माण के लिए जमीन दे एसजीपीसी
कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने एसजीपीसी प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल से भेंट कर आग्रह किया है कि करतापुर कॉरिडोर के निर्माण के लिए जरूरी 108 एकड़ भूमि का तबादला डेरा बाबा नानक से 16 किलोमीटर दूर स्थित गांव नत्था सिंह की 600 एकड़ भूमि के साथ कर दिया जाए। 600 एकड़ की यह भूमि गांव के नत्था सिंह ने एसजीपीसी को दान में दी थी। एसजीपीसी करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए किसानों द्वारा रखे गए इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करे।
भाई लौंगोवाल से मिलने से पहले पत्रकारों से बातचीत में जीरा ने कहा कि यदि एसजीपीसी इस प्रस्ताव को स्वीकार करने में असमर्थ है तो फिर देश-विदेश में बैठी नानक नाम लेवा संगत से अपील की जाए कि करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के लिए जरूरी 108 एकड़ भूमि खरीदने में मदद करें। पंजाब सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर के खरीदी जाने वाली जमीन का रेट 80 लाख रुपये प्रति एकड़ रखा है। एसजीपीसी की 600 एकड़ भूमि की जमाबंदियों को दिखाते हुए जीरा ने कहा कि यदि एसजीपीसी किसानों के साथ जमीन का तबादला कर लेती है तो कॉरिडोर के निर्माण का काम जल्दी शुरू हो जाएगा।