फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC are compatible with propaganda careful: Jinda

एसजीपीसी के दुष्प्रचार से संगत रहे सावधान : झींडा

Mon, 18 Aug 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Mon, 18 Aug 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
SGPC are compatible with propaganda careful: Jinda
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि उन्होंने यमुनानगर और पानीपत जिलों का दौरा कर हरियाणा की संगत को जागरूक किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के दुष्प्रचार से संगत को सावधान रहना होगा। अन्यथा यह कमेटी हरियाणा के भाइयों को ही आपस में लड़ाएगी। उनका यह प्रयास निकट भविष्य में भी जारी रहेगा और अंबाला, पंचकूला तथा कालका जिलों का दौरा कर संगत को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


वे रविवार को गुरुद्वारा ड्योढ़ी साहिब लाडवा में हरियाणा कमेटी की ओर से आयोजित शुकराना समागम में विचार व्यक्त कर रहे थे।

हरियाणा कमेटी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने समागम में गुरबाणी कीर्तन और गुरबाणी शबदों की व्याख्या कर संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी के महासचिव जोगा सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम संगत का धन्यवाद करने के लिए किया गया है। उन्होंने सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया।


जिन्होंने हरियाणा के सिखों को अधिकार दिलाया है। कार्यक्रम में मंच का संचालन हरमनप्रीत सिंह सलपानी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर जगदीश सिंह झींडा ने 11 मेंबरी लोकल कमेटी बनाने की भी घोषणा की।

जो इस गुरुद्वारा साहिबान की सेवा संभाल का कार्य करेगी। कमेटी में गांव ड्योढ़ी साहिब के साथ-साथ निकटवर्ती गांवों से भी सदस्यों को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम में हरियाणा कमेटी के सदस्यों में अपार सिंह, हरप्रीत सिंह, अजमेर सिंह, बलजीत सिंह, कुलवंत सिंह फौजी के अलावा भारी गिनती में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed