फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC 15 old employee will not quit sikh religion

'SGPC ने अगर हमें नौकरी पर बहाल न किया तो सिख धर्म छोड़ देंगे'

Tue, 28 Nov 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 28 Nov 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
SGPC 15 old employee will not quit sikh religion
SGPC Punjab - फोटो : File Photo
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एजसीपीसी) के अध्यक्ष के चुनाव 29 को हैं। इसी बीच एसजीपीसी से निकाले गए 15 मुलाजिमों ने दो दिन पहले अपना फैसला सुना दिया कि वो सिख धर्म को छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाने से पहले 27 नवंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पर अंतिम बार अरदास करके अपने सभी ककार (कंघा, केश, कृपाण, कच्छेरा और कड़ा) सुपुर्द कर देंगे।
विज्ञापन


सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के फरमान के आगे सभी मुलाजिमों ने अपना निर्णय बदल लिया। एसजीपीसी की ओर से गुरुद्वारा साहिब की नौकरी से निकाले गए यह 15 कर्मी एसजीपीसी के अध्यक्ष प्रो किरपाल सिंह बडूंगर को पत्र भेजने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के पास भी ज्ञापन सौंपा था। इन कर्मचारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें एसजीपीसी ने नौकरी पर बहाल न किया तो वह सिख धर्म छोड़ देंगे।
विज्ञापन


सोमवार को मुलाजिमों की अगुवाई कर रहे दिलबाग सिंह ने कहा कि उन्हें एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ का फोन आया, बलदेव सिंह एमए व श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह का आदेश मिला कि सिख धर्म छोड़ने की बात भी मन में कभी न लाए, सिख धर्म पर लोगों के लाते हैं छोड़ते नहीं। ऐसे में हम सभी ने अपना विचार त्याग दिया है। आश्वासन मिला है। गुरू के चौखट पर अरदास की है, बाकी वाहे गुरू जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed