{"_id":"664580accd92422baf016e07","slug":"severe-heat-wave-alert-in-punjab-weather-all-update-news-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"तप रहा पंजाब: 44.5 डिग्री पहुंचा पारा, आज से हीट वेव का प्रकोप, अगले तीन दिन के लिए भी अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तप रहा पंजाब: 44.5 डिग्री पहुंचा पारा, आज से हीट वेव का प्रकोप, अगले तीन दिन के लिए भी अलर्ट जारी
Thu, 16 May 2024 09:12 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 09:12 AM IST
सार
मौसम शुष्क रहने के कारण अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी है। बुधवार को 1.6 डिग्री की वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 16-17 मई के लिए येलो व 18-19 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सूरज आग उगल रहा है। बुधवार राज्य में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। समराला में पारा 44.5 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं आज से प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 16-17 मई के लिए येलो व 18-19 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस दौरान तापमान 46 डिग्री पार जा सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि अमृतसर समेत पंजाब के चार प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री से लेकर 4.3 डिग्री तक अधिक रहा। अमृतसर का पारा 42.0 डिग्री (सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक), लुधियाना का 41.6 (सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक ), पटियाला का 42.4 डिग्री (सामान्य से 4.3 डिग्री ऊपर), पठानकोट का 42.4, बठिंडा का 42.6 (सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक), गुरदासपुर का 40.0, एसबीएस नगर का 40.4, बरनाला का 42.4, फिरोजपुर का 42.2, जालंधर का 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.4 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। जालंधर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। इसके अलावा अमृतसर का 22.8, लुधियाना का भी 22.8, पटियाला का 22.6, पठानकोट का 22.2, बठिंडा का 23.4, फरीदकोट का 23.0, एसबीएस नगर का 22.7, बरनाला का 22.3, फिरोजपुर का 22.3 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब में बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया है। अगले पांच से सात दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी होगी। वीरवार से हीट वेव चलेंगी। पंजाब का मालवा क्षेत्र सीवियर हीट वेव की चपेट में अधिक रहेगा। बच्चों व बुर्जुगों को हीट वेव से बचने की विशेष रूप से सलाह दी गई है। -एके सिंह, निदेशक, मौसम विभाग, चंडीगढ़।