फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven died and 1377 tested positive for covid 19 in Tricity

कोरोना वायरस: ट्राइसिटी में संक्रमण से सात की मौत, 1377 पॉजिटिव मिले, 24 दिन बाद सुखना लेक पर लौटी रौनक

Sat, 29 Jan 2022 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 Jan 2022 01:45 AM IST
सार

शुक्रवार को चंडीगढ़ में 399, मोहाली में 693 और पंचकूला में 385 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं चंडीगढ़ में चार और पंचकूला में तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 

विज्ञापन
Seven died and 1377 tested positive for covid 19 in Tricity
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्राइसिटी में शुक्रवार को कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 1377 नए संक्रमित मिले हैं। चंडीगढ़ में 399, मोहाली में 693 और पंचकूला में 385 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं मरने वालों में चंडीगढ़ के चार और पंचकूला के तीन लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि संक्रमण दर घटना राहत की बात है लेकिन मौतों की संख्या बढ़ना स्थिति की गंभीरता की ओर संकेत कर रहा है। चंडीगढ़ के चार मृतकों में से तीन ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था, जबकि ये सभी किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 4635 लोगों की जांच की, जिनमें से 399 में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण दर 8.61 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं, 7 दिन की अवधि पूरी करने पर 1168 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 4647 रह गई है। कोरोना से अब तक 1112 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में संक्रमित मिले मरीजों में 214 पुरुष और 185 महिलाएं शामिल हैं। उधर, विभिन्न अस्पतालों व कोविड-केयर सेंटरों में 326 मरीज ऑक्सीजन बेड और 42 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं।
विज्ञापन


कोरोना ने ले ली इनकी जान
हल्लोमाजरा निवासी 63 साल के वृद्ध ने शहर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह मधुमेह, किडनी, हृदय की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। कोरोना टीका नहीं लगवाया था। सेक्टर-44 निवासी 35 साल के पुरुष की शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। कोरोना टीका नहीं लगवाया था। सेक्टर-41 निवासी 67 साल की वृद्धा की मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह उच्च रक्तचाप से ग्रस्त थी। कोरोना का दोनों टीका लगवा रखा था। खुड्डाअलीशेर निवासी 60 साल के वृद्धा की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई। वह मधुमेह व उच्च रक्तचाप की मरीज थी। कोरोना टीका नहीं लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 दिन बाद सुखना लेक पर लौटी रौनक
कोरोना की तीसरी लहर से शहर धीरे-धीरे उबरने लगा है। 24 दिन बार शुक्रवार को सुखना लेक पर फिर रौनक लौट आई। कई सैलानी सुखना के दीदार के लिए पहुंचे। कुछ शर्तों के साथ जिम और स्वास्थ्य केंद्र भी खुल गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वह कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें, क्योंकि खतरा अभी भी बरकरार है।


बीते तीन जनवरी को प्रशासन ने कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद बोटिंग व अन्य गतिविधियों को बंद कर दिया था। कोरोना का खतरा कम होने के बाद शुक्रवार से बोटिंग शुरू हो गई। पहले दिन करीब 60 लोगों ने सुखना में बोटिंग का लुत्फ उठाया। हालांकि, वीकेंड में पहले के मुकाबले ये संख्या बेहद कम है। इसके पीछे का कारण सिटको के अधिकारियों ने बताया कि अभी ज्यादातर पर्यटकों को लेक पर गतिविधि दोबारा शुरू होने की पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए पहले दिन पर्यटक कम संख्या में पहुंचे। सिटको के अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे यहां लोगों की संख्या बढ़ने लगेगी। शाम को भी सैर करने के लिए काफी संख्या में लोग लेक पहुंचे। जिम के खुलने से भी लोगों में काफी खुशी है, क्योंकि जिम संचालक पिछले काफी दिनों से इन्हें खोलने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed