{"_id":"b070087e0b48a45f24db367c8ca68488","slug":"seven-chairman-will-be-appointed-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नए चेयरमैनों की नियुक्ति को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नए चेयरमैनों की नियुक्ति को हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2013 10:03 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के बोर्ड और कारपोरेशन के सात नए चेयरमैनों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। चेयरमैनों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए गठबंधन में लंबे समय से कशमकश चल रही थी।
विज्ञापन
बादल ने भाजपा कोटे के सात नेताओं के नामों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक शक्ति कुमार शर्मा पंजाब लघु उद्योग निर्यात निगम का चेयरमैन, विनोद कुमार शर्मा पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड का चेयरमैैन, रघुनाथ सिंह राणा पंजाब मध्यम उद्योग विकास बोर्ड का चेयरमैन, विजय सांपला पंजाब राज्य वन विकास निगम का चेयरमैन, हरजीत सिंह ग्रेवाल पंजाब खादी और ग्रामीण उद्योग बोर्ड का चेयरमैन, मंजीत सिंह राय पंजाब सूचना और तकनीक कारपोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन और नरोत्तम देव रत्ती को पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने कमलजीत सिंह को पंजाब राज्य गैर प्रवासी भारतीय आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। प्रवक्ता ने कहना है कि इस मामले में औपचारिक आदेश जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन