फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seva Kendra opened for the first time in Jalandhar on Sunday

पंजाब: पहली बार रविवार को खुले सेवा केंद्र, जानकारी के अभाव में पहुंचे कम लोग

Sun, 10 Apr 2022 05:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Apr 2022 05:23 PM IST
सार

रविवार को लोगों की छुट्टी होती है, इस कारण वह इन सेवा केंद्रों में अपने कार्य करवा सकते हैं। इससे लोगों के कार्य भी आसानी से हो जाएंगे, वहीं जिला प्रशासन पर पड़ने वाला वर्कलोड भी कम होगा।

विज्ञापन

विस्तार

पंजाब सरकार के आदेश पर रविवार को छुट्टी वाले दिन भी सेवा केंद्र खुले रहे। जालंधर के कुल 35 सेवा केंद्रों में 26 शहर व नौ ग्रामीण इलाकों में संचालित हैं। इन सेवा केंद्रों पर रविवार को भी सरकारी सेवाएं मिलनी शुरू हो गईं। हालांकि पहला रविवार होने व इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण इन सेवा केंद्रों पर लोगों की संख्या बेहद कम दिखी। 

विज्ञापन


आम दिनों में इन सेवा केंद्रों पर 1500 से 1800 लोग अपने कार्य करवाने पहुंचते हैं लेकिन रविवार के दिन बहुत ही कम संख्या में लोग सेवा केंद्रों में पहुंचे। इन सेवा केंद्रों में आधार कार्ड, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, एनआरआई सेल व दस्तावेजों को सत्यापित करने से लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित 332 तरह की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन


सरकार के आदेश के बाद पहली बार रविवार को छुट्टी वाले दिन इन केंद्रों को सुबह आठ से शाम चार बजे तक खोला गया। वहीं सोमवार से शुक्रवार को यह सेवा केंद्र सुबह आठ से शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। सब्जी मंडी के पास सेवा केंद्रों पर पहुंचे रमेश कुमार व आरएल मित्तल ने कहा कि सरकार का यह फैसला सही है। रविवार को लोगों की छुट्टी होती है, इस कारण वह इन सेवा केंद्रों में अपने कार्य करवा सकते हैं। इससे लोगों के कार्य भी आसानी से हो जाएंगे, वहीं जिला प्रशासन पर पड़ने वाला वर्कलोड भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर में भी खुले सेवा केंद्र
अमृतसर में भी सेवा केंद्र रविवार को खुले। अमृतसर के नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूधन ने ज्वाइन करने के साथ ही जिला की जनता के लिए यह बड़ा राहत भरा आदेश जारी किया है। मजीठ मंडी निवासी रेणु अरोड़ा ने बताया कि प्रशासन की यह बहुत अच्छी पहल है। उन्हें आज जब पता चला कि सेवा केंद्रों में रविवार को भी काम हो रहा है तो वह अपने बेटे का सर्टिफिकेट बनवाने उन्हें साथ लेकर सेवा केंद्र पहुंची। जहां कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि चार बजे तक ही केंद्रों में काम होता है, क्योंकि वे सायं 4 बजे के बाद केंद्र में पहुंची थी तो वापस लौट आईं और वह सोमवार को दोबारा सेवा केंद्र में जाएंगी। वहीं तहसीलपुरा के गौरव भंडारी और छेहरटा के सुनील कुमार ने बताया कि जिला में जनसंख्या बहुत ज्यादा है तो रविवार को भी सेवा केंद्रों के खुलने से लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed