फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   serious allegation on sukhpal khaira for relation with drug racket

नशा तस्कर से 'संबंधों' पर खैरा ने ये क्या कह दिया?

Tue, 10 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
serious allegation on sukhpal khaira for relation with drug racket

नशा तस्कर से संबंध का गंभीर आरोप झेल रहे पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैरा ने सरकार और पुलिस पर पलटवार किया है। पुलिस के आरोपों को झूठा बताते हुए खैरा ने कहा कि अगर दोष साबित हुआ तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में खैरा ने कहा कि आरोपी गुरदेव सिंह उनका समर्थक था। उसे हैपेटाइटिस-बी हो गया तो इंसानियत के नाते हालचाल पूछने के लिए वह फोन करते थे। लेकिन पुलिस की 11 महीने में 78 कॉल की बात बेबुनियाद है। मई-14 के बाद से गुरदेव किसी कार्यक्रम में नहीं आया। 27-28 फरवरी को यूके से उसकी बहन चरनजीत कौर का मदद के लिए फोन आया तो उन्होंने गुरदेव को फोन किया।
विज्ञापन


उसने बताया कि फाजिल्का के एक सरपंच से 22 लाख लेने हैं, वह दे नहीं रहा, पुलिस परेशान कर रही है। जिसके बाद उन्होंने आईजी परमजीत उमरानंगल और डीआईजी अमरजीत चाहल को फोन कर कहा कि गुरदेव को झूठे मामले में न फंसाना। चाहल ने उन्हें बताया कि गुरदेव नशा तस्करी में लिप्त है तो उन्होंने फौरन सिफारिश वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरा ने चुनौती दी कि अगर वह झूठ बोल रहे हैं तो दोनों अधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब पर आकर कसम खाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, डीजीपी सुमेध सैनी और उनकी सियासी विरोधी जगीर कौर मिल कर बार-बार उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।  नवंबर-11 में 3.64 करोड़ रुपये पकड़े गए तो उनका नाम लगा दिया।

नवंबर-14 में आरोप लगाया कि इंटेलिजेंस के दस्तावेजों में हेरफेर कर ईडी को दिया। एसएसपी संगरूर को जांच सौंपी, पर आज तक कुछ नहीं हुआ। तिरपाल चोरी से लेकर एससी एक्ट तक, अब तक छह मामले दर्ज हो चुके हैं, पुलिस कोई भी साबित नहीं कर सकी।

खैरा ने कहा कि उन पर हर बार एसआईटी गठित होती है तो कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया के मामले में क्यों नहीं।  खैरा ने सरकार को चुनौती दी कि उन पर और मजीठिया पर लगे आरोपों की जांच सीबीआई, सिटिंग जज या सेशन जज से तीस दिन में कराए। ताकि सच सामने आ सके।

आप के बारे में समय आने पर फैसला
आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर सुखपाल खैरा ने कहा कि वह समय आने पर इस बारे में फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का अहम फैसला होगा। पार्टी छोड़ना अपने परिवार को छोड़ने जैसा है। इसलिए वह बार-बार सुनिश्चित करना चाहते हैं। अपने दोस्तों और समर्थकों से राय ले रहे हैं। दुनिया भर से लोग राय दे रहे हैं। जल्द ही इस बारे में वह फैसला लेंगे।


अलग-थलग पड़ सकते हैं खैरा
कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैरा पर पहले जब भी आरोप लगे, कांग्रेस उनके साथ खड़ी नजर आई। लेकिन इस बार खैरा अलग-थलग पड़ सकते हैं। क्योंकि कुछ दिन पहले से उनकी आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चाएं चल रही हैं। जिनका खैरा ने खंडन भी नहीं किया। उधर, आप के प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर मान चुके हैं कि खैरा ने संपर्क किया था। लेकिन आप ज्वाइन करने से पहले ही खैरा पर आरोप लग गया। ऐसे में आप तो उनके समर्थन में आएगी नहीं। कांग्रेस के भी पल्ला झाड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed