{"_id":"5d9ba5f28ebc3e939e470dd5","slug":"serious-allegation-on-pastor-chandigarh-news-pkl3531118194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पास्टर पर लगाया बेटी से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पास्टर पर लगाया बेटी से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ निवासी एक महिला ने एक पादरी पर अपनी सात वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना अप्रैल 2018 में लंदन के बर्मिंघम स्थित एक होटल में हुई। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि पादरी ने पीड़ित लड़की के माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके चलते बच्ची इतने दिन डरी सहमी थी। बच्ची की मां ने कहा कि 10 मार्च 2019 को बेटी ने उनके एक रिश्तेदार को इस घिनौनी हरकत के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि केस काफी पुराना होने के चलते छानबीन की जा रही है।
उधर, सेक्टर 24 स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर आरोपी पादरी ने कहा कि यह आरोप बेबुनियाद है। बच्ची की मां लंदन की पीआर लेने के लिए चर्च की पादरी बनना चाहती है। इसके लिए महिला ने पादरी की ट्रेनिंग भी ली थी। पास्टर बनने के लिए उसने पेपर भी दिया, लेकिन वह फेल हो गई। इसके अलावा पादरी न बनाने पर महिला ने अपनी दान दी गई जमीन भी वापस ले ली। पादरी ने कहा कि महिला कह रही है कि उन्होंने बच्ची का रेप होटल में किया है, लेकिन वह होटल में ठहरे ही नहीं थे।