फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   senior journalist shekhar gupta lecture in punjab university

जब शेखर गुप्ता ने बताया, कैसे बने पत्रकार?

Tue, 01 Sep 2015 02:43 PM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
senior journalist shekhar gupta lecture in punjab university

वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता ने जब स्टूडेंट्स को अपने पत्रकार बनने की कहानी सुनाई तो सब चौंक गए। शेखर गुप्ता ने बताया कि बोटनी का रिजल्ट आने के बाद डीएमसी देखी तो नंबर देख खुशी का ठिकाना न रहा, लेकिन जैसे ही नजर डीएमसी में लिखे नाम की shekhar की बजाए sheikhar गलत स्पेलिंग पर पड़ी तो खुशी छूमंतर हो गई।

विज्ञापन


बाद में पेरेंट्स की सलाह के बाद पीयू में स्पेलिंग ठीक करवाने पहुंचा। नाम ठीक करवाने के लए बाबू चक्कर पर चक्कर लगवाए जा रहे थे। यहां वहां भेजा जा रहा था तभी नजर कैंपस में लगे पत्रकारिता के टेस्ट की जानकारी देने वाले बोर्ड पर पड़ी। सोचा नाम तो पता नहीं कब ठीक होगा टेस्ट ही दे दिया जाए।
विज्ञापन


टेस्ट क्लीयर हो गया और पत्रकारिता का सफर शुरू होकर इस मुकाम तक पहुंच गया। शेखर गुप्ता ने पत्रकारिता में आने की अपनी यह कहानी पंजाब यूनिवर्सिटी केभटनागर ऑडिटोरियम में बयां की। गुप्ता पीयू केही एलुमनी हैं। वह 1975-76 बैच से पासआउट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू में लेक्चर देने आए थे शेखर गुप्ता

senior journalist shekhar gupta lecture in punjab university

स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन की ओर से आयोजित कोलोक्यूम लेक्चर की शुरुआत शेखर गुप्ता के लेक्चर से हुई। उन्होंने मीडिया टुडे नॉइस या न्यूज-फिक्शन या फेक्ट्स विषय पर विचार व्यक्त किए। गुप्ता ने कहा कि मीडिया ध्यान खींचने केलिए कई बार तथ्यों को अतिशयोक्ति से पेश करता है। अति होने पर लोग इसे सच समझने लगते हैं।

उन्होंने इस ट्रेंड को गलत बताते हुए तथ्यों को सही रूप में ही प्रस्तुत करने पर जोर दिया। 2जी स्पेक्ट्रम, कोयला और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे घोटालों केआंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने यह बात समझाई।

शेखर गुप्ता को सुनने के लिए पूरा ऑडिटोरियम भरा रहा। 90 मिनट केलेक्चर में उन्होंने मीडिया के हर पहलू पर बात की। उन्होंने कहा कि आज की मीडिया में भाषा की संभावनाएं हैं। पीयू के वाइस चांसलर प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed