{"_id":"9c837e28ffc14155a5eff649af547907","slug":"seminar-in-indo-global-college-at-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के इंडो ग्लोबल कॉलेज में सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के इंडो ग्लोबल कॉलेज में सेमिनार
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 08 Jan 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडो ग्लोबल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बुधवार को देश की तरक्की में युवाओं का योगदान विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इसमें इंजीनियरिंग, एमबीए समेत कई विभागों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सेमिनार में विद्यार्थियों ने आधुनिक शिक्षा का लाभ, विश्व स्तर के मुकाबलों के लिए उनकी तैयारी, नौकरी दौरान बढ़ रहे प्रेशर समेत कई विषयों पर चर्चा हुई।
मेकेनिकल इंजीनियरिंग के दविंदरजीत ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी पॉलिसी लागू करने के साथ-साथ पॉलिसी बनाने में भी काबिल है। यही कारण है कि आज की युवा पीढ़ी हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है।
विज्ञापन
ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर सिंगला ने हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। क्योंकि यहां 60 प्रतिशत युवा हैं।
उन्होंने विश्व की सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन की तरक्की पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत को अपने पड़ोसी से शिक्षा लेते हुए विश्व स्तर पर छाने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
युवा सीईओ मानव सिंगला ने सभी विद्यार्थियों को सुचारु सोच लेकर हर क्षेत्र में देश की तरक्की के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। अंत में ग्रुप के डायरेक्टर जनरल आर पानिकर ने सभी का धन्यवाद किया।