फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   semi high speed train will be run between chandigarh and new delhi route

चंडीगढ़ और नई दिल्ली के बीच जल्द दौड़ेगी सेमी हाईस्पीड ट्रेन

Thu, 19 May 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़, नई दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
semi high speed train will be run between chandigarh and new delhi route
high speed train - फोटो : getty images

चंडीगढ़ और नई दिल्ली के रूट पर जल्द दौड़ेगी सेमी हाईस्पीड ट्रेन। इसके लिए रेलवे ने कवायद तेज कर दी है। इसको लेकर उत्तर रेलवे के अधिकारियों और फ्रेंच नेशनल रेलवे के प्रतिनिधियों के बीच बुधवार को तीसरी समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सवारी गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाकर 160-200 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


दरअसल, भारतीय रेलवे ने फ्रेंच रेलवे के साथ एक करार किया है। इसमें दिल्ली-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक को अपग्रेड करने के साथ आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारियां सांझा करना है। इसके लिए रेलवे पूरे रूट की अध्ययन कर रहा है। तीन फेज में होने वाले अध्ययन को एक साल के भीतर पूरा कर लेना है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार पहले फेज की स्टडी पूरी हो गई है। इसमें फिल्ड विजिट, सर्वे साथ ही तकनीकी उपायों की समीक्षा की गई। इसके अलावा रूट को अपग्रेड करने के लिए तीन संभावित तरीकों पर विचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस यात्रा के दौरान दिल्ली-चंडीगढ़ सेक्शन पर सेमी हाई स्पीड रेल में सहयोग के लिए एसएनसीएफ  के साथ समझौता हुआ था। पिछले साल दिसंबर महीने में रेल मंत्रालय और एसएनसीएफ के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। इस अध्ययन की कुल लागत 19,69,2, 721 रुपये है। अध्ययन का 19 जनवरी से शुरू हुआ और इसे अगले साल जनवरी महीने में पूरा होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed