फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Self Right Fight by an Older Man against Son

पहले चीन से लड़ी जंग, अब बेटे से लड़ रहा

Wed, 16 Apr 2014 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 16 Apr 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
Self Right Fight by an Older Man against Son
वर्ष-1962 में इंडो-चीन युद्ध में लड़ाई लड़ने वाले नायक ठाकुर सिंह नेगी (79) को एक माह के अंदर उनका घर वापस मिलेगा। एसडीएम कोर्ट ने नेगी के हक में फैसला देते हुए उनके बेटे को घर खाली करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


नेगी को उनके बेटे ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे के खिलाफ लड़ाई लड़ने की ठानी और 13 जनवरी को एसडीएम कोर्ट में मेंटनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पैरेंटस एक्ट-2007 के तहत अपने बेटे के खिलाफ केस किया था।
विज्ञापन


ठाकुर सिंह नेगी फिलहाल सेक्टर-15 स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे हैं। वह 1962 में भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई का हिस्सा रहे हैं। आर्मी से रिटायर होने के बाद उन्होंने रिकॉर्ड क्लर्क की भी नौकरी की। उनकी पत्नी की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर सिंह नेगी ने अपने वकील मनबीर सिंह राठी के मार्फत दर्ज कराए गए केस में कहा था कि बेटे और बहू ने उन्हें ओल्ड एज होम में रहने पर मजबूर कर दिया है, जबकि उनका अपना घर है। वर्ष 1980 में हरियाणा हाउसिंग बोर्ड से उन्हें सेक्टर-15 में यह घर अलॉट हुआ था।


घर का एक ग्राउंड फ्लोर है, जबकि पहली मंजिल पर भी कुछ हिस्सा बना है। नेगी की अर्जी के मुताबिक, कई मौकों पर उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया और मई 2013 को बेटे-बहू ने उन्हें घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed