Punjab Election 2022: केजरीवाल बोले- पंजाब में आप की सरकार बनने पर आम आदमी से लेकर पीएम तक को दी जाएगी सुरक्षा
पटियाला में पैसे दूसरी पार्टियों से लेने और मतदान आप के पक्ष में करने वाले पोस्टर लगे मिले हैं। इस पर केजरीवाल ने कहा कि यह पोस्टर आप ने नहीं लगाए बल्कि लोगों ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आप पर आरोप शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने लगाए थे। वह उनसे पूछना चाहते है कि पंजाब में बांटने के लिए कितना पैसा रखा है। पंजाबी मर जाएगा लेकिन अपना वोट नहीं बेचेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिवसीय पंजाब दौरे पर बुधवार को मोहाली पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था के मामले में पंजाब की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ समय से पंजाब की कानून-व्यस्था का बुरा हाल हो चुका है। बेअदबी की घटनाएं बढ़ीं हैं, लुधियाना अदालत में धमाका हुआ व पीएम की सुरक्षा में हुई चूक से इस मामले को समझा जा सकता है। इन चीजों को देखे तो लगता है कि पंजाब का आम व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। सरकार दोषियों के साथ मिली हुई है। उन्होंने कहा कि आप की सरकार पंजाब में आने पर आम आदमी से लेकर प्रधानमंत्री तक को सुरक्षा मिलेगी। पंजाब में अमन शांति की व्यवस्था होगी।
उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में कुछ गललियां हुई थीं, जिनसे वह सीख रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार हालात सुधरेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मंच से यह नहीं बताएंगे कि वह गलतियां क्या थीं। हालांकि किसानों के संयुक्त समाज मोर्चे से गठबंधन न होने के सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि हम दोनों का लक्ष्य एक ही पंजाब का भला है। जिस दिन किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल उनसे मिले थे उस दिन तक वह 90 टिकट घोषित कर चुके थे। वह साठ टिकट चाहते थे।
हमारे पास 27 टिकट शेष थे। हमने उनसे कहा कि वह 10-15 सीटें ले सकते हैं। इस दौरान मैंने उन्हें बताया कि जिन लोगों को हमने टिकट दी है वह पंजाब के किसानों के ही बेटे-बेटियां हैं। ऐसे में उनसे टिकट वापस लेने का अच्छा मैसेज नहीं जाएगा। ऐसे में यह समझौता सिरे नहीं चढ़ पाया। हालांकि उन्होंने कहा कि राजेवाल भोले है, उन्हें गुमराह किया गया है। हालांकि उन्होंने माना कि संयुक्त समाज के अलग चुनावी मैदान में उतरने से आप को नुकसान होगा।
केजरीवाल ने पेन ड्राइव से उठाया पर्दा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल साहब अच्छे इंसान है। उनकी मैं बहुत इज्जत करता हूं। उन्होंने कहा वह मेरे घर आए थे। उन्होंने मुझे एक पेन ड्राइव दी थी। उसको मैंने सुना। उस पैन ड्राइव में आडियो क्लिप है। इसमें दो आदमी एक दूसरे से बात कर रहे हैं। इसमें वह आप नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह राजेवाल साहब से कहना चाहते हैं कि वह यह आडियो क्लिप पब्लिक में डाल दे। ताकि लोग खुद समझ पांएगे।
मजीठिया को गिरफ्तार करने से तो नहीं रोका था
नशे के मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आजकल सब जगह प्रचार कर रहे है। उन्होंने कहा कि मैंने बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करने से तो चन्नी साहब को नहीं रोका था। उन्होंने कि सब लोग जानते हैं अकाली और कांग्रेस वाले आपस मे मिले हैं। एक व्यक्ति पर पहले फर्जी एफआआई दर्ज कर दी। केस दर्ज होने होने के बाद उसकी अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद वह भी खुले में घूम रहा था। जबकि उनके गृहमंत्री कह रहे थे कि वह मिल नहीं रहा है। जबकि उसने जमानत मिलने के बाद कहा कि वह तो सबके संपर्क था।