फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   security arrangements during narendra modi chandigarh visit

चंडीगढ़ में ऐसे होंगी मोदी की सुरक्षा के इंतजाम

Tue, 08 Sep 2015 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 08 Sep 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
security arrangements during narendra modi chandigarh visit

11 सितंबर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुरक्षा घेरा काफी मजबूत होगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 15 सौ से अधिक जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सुरक्षा घेरे को मजबूत करेंगी।

विज्ञापन


इसके लिए एडीजीपी स्तर के अधिकारी को सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के आदेश दिए गए हैं। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के दौरे के चलते पुलिस कर्मियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गईं हैं। उन्हें हर स्थिति में ड्यूटी पर तैनात होने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


मोहाली से लेकर लुधियाना तक के एसएसपी प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी की कमान संभालेंगे। इसके अलाव अन्य रिजर्व बटालियन भी सुरक्षा काफिले में शामिल होंगी। वहीं, पीएम के काफिले के लिए रूट प्लान भी तय कर दिए गए हैं। तीन प्लान बनाए गए हैं। स्थिति को देखकर आखिरी रूट फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट के बाहर कड़ा सुरक्षा पहरा

एयरपोर्ट की सुरक्षा में पुलिस ने एलएमजी से लैस जवानों को तैनात कर दिया है। इसके अलावा पुलिस की टीमें एयरपोर्ट के बाहर लगातार गश्त कर रही है। वहीं, एयरपोर्ट के पास से जाने वाली सभी सड़कों पर नाके लगाए गए हैं। वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। साथ ही गाड़ियों के नंबर नोट किए जा रहे हैं।


50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में 50 हजार लोगों के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। जबकि एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का टारगेट है। रैली में चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के कार्यकर्ता भी जुटेंगे। मालूम हो कि सेक्टर-25 में होने वाली रैली पर प्रशासन खर्चा कर रहा है। भाजपा की जिम्मेदारी सिर्फ भीड़ जुटाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed