फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector-42 GCG college, drama, culture, pu, punjab university, chandigarh

पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर की ओर से सेक्टर-42 के जीसीजी में ‘पियानो’ नाटक का मंचन

Sun, 27 Mar 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Mar 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
Sector-42 GCG college, drama, culture, pu, punjab university, chandigarh
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
एक व्यक्ति अपना जीवन अकेला नहीं काट सकता। इसे दूर करने के लिए उसे एक दोस्त, एक परिवार या कोई साथी चाहिए होता है। वहीं संगीत भी अकेलेपन को दूर करने का एक सहारा है। दो तन्हा लोग कैसे इसके जरिये आपस में जुड़ते हैं और अपना अकेलापन दूर करते हैं, इसे नाटक ‘पियानो’ में दर्शाया गया है।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर की ओर से रविवार को ‘वर्ल्ड थिएटर डे’ पर सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के ऑडिटोरियम में ‘पियानो’ नाटक का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन मशहूर बॉलीवुड कलाकार और रंगमंच से जुड़े रघुवीर यादव ने किया। उन्होंने इसमें मुख्य किरदार भी निभाया।
विज्ञापन


नाटक 1980 के दशक पर आधारित है। कहानी महानगर बंबई (अब मुंबई) की है। इसमें दिखाने की कोशिश की गई कि कैसे बड़ी बिल्डिंग के फ्लैट में रहने वाले लोग अकेलेपन का शिकार होते हैं। ऐसी ही एक महिला है जो अकेले रहती है। उसके पास एक पियानो है और वह उसे बेचने के लिए समाचार पत्र में विज्ञापन देती है। इसके बाद उसे फोन आने शुरू होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की तरह अकेले रहने वाला एक व्यक्ति उसे अलग-अलग नाम और किरदारों से फोन करता है। कभी वह महिला बनकर उसे फोन करता है तो भी एक बच्चा। इस तरह वह दोनों एक दूसरे का अकेलापन दूर करते हैं और दो तन्हा लोग एक ऐसा सफर शुरू करते हैं जो आगे चलकर दोनों को एक अलग मुकाम पर पहुंचा देता है।

लव स्टोरी या हैपी एंडिंग से हटकर नाटक का समापन इस संदेश के साथ होता है कि जो लोग संगीत से प्यार करते हैं, उन्हें अकेलापन न तो परेशान कर सकता है और न ही निराश। फ्रैंच लेखक फेरेंस कैरिनिटी के लिखित नाटक स्टेनवे ग्रैंड पर आधारित इस प्ले का रूपांतरण, निर्देशन एवं परिकल्पना रघुबीर यादव ने किया है।


इसके तीन पात्रों में से एक की भूमिका भी निभाई थी। पियानो बेचने वाली महिला को अलग-अलग किरदारों से फोन करने वाले की भूमिका रघुबीर ने और पियानो बेचने वाली महिला का किरदार रोशनी अचरेजा ने निभाया है। वहीं सूत्रधार अबीर यादव बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed