फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector 15 Vegetable Mandi Issue

दुकानदार बोले, सिर्फ सेक्टर 15 में ही लगाएंगे मंडी

Sun, 04 May 2014 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 04 May 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
Sector 15 Vegetable Mandi Issue

प्रशासन द्वारा शिफ्टिंग के आदेश जारी करने के बाद शनिवार को सेक्टर-15 में मंडी नहीं लगी। इस मंडी को सेक्टर-20 में शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार को सब्जी विक्रेता माल लेकर सेक्टर-15 की मंडी पहुंचे, लेकिन मार्केट कमेटी ने दुकानें नहीं लगाने दी। प्रशासनिक अफसर अपनी जिद पर अड़े रहे तो दुकानदार विरोध में।

विज्ञापन


प्रशासन ने सेक्टर-15 में मंडी नहीं लगाने दी तो दुकानदार सेक्टर-20 मंडी भी दुकान लगाने नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि सोमवार को डीसी से मिलकर शिफ्टिंग के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की जाएगी। इसके बावजूद अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो शहर में शुक्रवार तक कहीं भी मंडी नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन


अगले शनिवार को सेक्टर-15 में मंडी लगाने की इजाजत मिलने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा। दुकानदारों ने रेहड़ी वालों से भी समर्थन की अपील की है।

दुकानदारों ने आम आदमी पार्टी के नेता हरिन्द्र सैनी से कहा कि सेक्टर-15 में मंडी नहीं लगने की वजह से 700 से अधिक परिवारों के लिए रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो जाएगी। मंडी में सफाई व्यवस्था सुधारने के बदले मंडी बंद कराना नाइंसाफी है। इससे दुकानदारों को तो परेशानी होगी ही, हजारों आम लोगों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर शनिवार डेढ़ करोड़ की सेल
सेक्टर-15 में मंडी नहीं लगने से 700 से अधिक दुकानदारों और उनके परिवारों के लिए रोजी-रोटी की समस्या पैदा होने लगी है। मंडी में औसतन एक दुकानदार 20 हजार रुपये की सब्जियां या फलों की बिक्री करता है। इस हिसाब से हर शनिवार औसतन डेढ़ करोड़ की सेल होती थी।

कोट्स........

सेक्टर-20 में मंडी शिफ्ट होने से दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ेगा। वहां जाने के लिए फ्लाईओवर के नीचे से आना-जाना होगा, जहां शाम तो क्या, दोपहर में भी जाम लगा रहता है। बुजुर्गों, महिलाओं के लिए वहां पहुंचना तो और मुश्किल होगा। 
- हरिराम

सफाई के लिए उचित व्यवस्था की जा सकती है, लेकिन मंडी शिफ्ट किए जाने से 10 हजार से अधिक आम लोगों के साथ-साथ 700 दुकानदार परिवारों के लिए भी परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन को इस मसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
- सतपाल

सेक्टर-15 में पिछले 20 वर्षों से अदरक की दुकान लगाती हूं। यहां मंडी बंद होने से तो मेरे लिए रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है। प्रशासन को दुकानदारों व आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर दोबारा विचार करना चाहिए।
- हनीफा

आम लोगों व मंडी के दुकानदारों के साथ सोमवार को जिला प्रशासन से मुलाकात की जाएगी और सेक्टर-15 की मंडी बंद करने का निर्णय वापस लेने की मांग की जाएगी। इसके बावजूद अगर प्रशासन ने निर्णय वापस नहीं लिया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। हजारों आम लोगों और 700 दुकानदार परिवारों को परेशानी में डालना प्रशासन का गलत निर्णय है। सेक्टर-20 के एंट्री प्वाइंट पर फ्लाइओवर के नीचे हमेशा जाम लगा रहता है। मंडी शिफ्ट होने से यह और मुसीबत बन जाएगी।
- हरिंद्र सिंह सैनी, आम आदमी पार्टी के नेता एवं पूर्व पार्षद

कोट्स

शनिवार को कोई सब्जी विक्रेता सेक्टर-20 नहीं पहुंचा, लेकिन सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए ही प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जहां तक सफाई व्यवस्था की बात है तो इसके लिए जरूरी है कि पॉलीथीन के इस्तेमाल पर सख्ती से पाबंदी लगे।

- जेके बंसल, सचिव, मार्केट कमेटी

सेक्टर-20 की मंडी बदहाल

प्रशासन ने सेक्टर-15 की मंडी को सेक्टर-20 में शिफ्ट करने के आदेश तो जारी कर दिए, लेकिन शनिवार को वहां की हालत कुछ और ही बयां कर रही थी। जिस शेड के नीचे दुकानदारों को दुकान लगाने के आदेश दिए गए थे, वहां रेत के ढेर लगे थे और गंदगी इतनी थी, जैसे महीनों से सफाई हुई ही नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed