फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   secret revealed in case of drugs smuggling from pakistan

पाकिस्तान से नमक की बोरियों में नशा मांगने के मामले में खुलासा, मोहरा बनाकर बिछाया गया जाल

Tue, 09 Jul 2019 12:45 PM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 09 Jul 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
secret revealed in case of drugs smuggling from pakistan
फाइल फोटो
पाकिस्तान से नमक की बोरियों में हेरोइन की खेप मंगवाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, पाक तस्करों ने मोहरा बनाकर जाल बिछाया था। नशा मंगवाने वाले गुरपिंदर सिंह व उसके इस काले धंधे में शामिल रंजीत सिंह उर्फ राणा उर्फ चीता अटारी सेक्टर के गांव हवेलियां का रहने वाला है।
विज्ञापन


कंटीली तार के उस पार उसकी डेढ़ एकड़ जमीन का एक भाग पाकिस्तान की सीमा से लगता है। पाकिस्तान में बैठे नशीले पदार्थों के  इंटरनेशनल स्मगलरों व रंजीत सिंह के संबंध इस जमीन पर अंकुरित हुए थे। पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने रंजीत सिंह को हेरोइन की तस्करी के जाल में फंसा कर उसके माध्यम में भारत में एक नेटवर्क तैयार करवाया।
विज्ञापन


इस नेटवर्क में कश्मीर के हंदवाड़ा के एक दुकानदार तारिक अहमद लोन के साथ-साथ रंजीत सिंह के चार भाई उसका बेटे सहित गुरपिंदर आदि लोग शामिल हो गए। बताया जा रहा है वह इसी कोठी से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मात्र डेढ़ एकड़ भूमि के मालिक रंजीत सिंह के चार भाई है। गांव में साधारण जीवन जीने वाले रंजीत सिंह ने हेरोइन के काले धंधे में शामिल होने के बाद अटारी-छेहरटा रोड के दायी तरफ स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक डेरे के साथ कुछ वर्ष पहले एक बड़ी कोठी का निर्माण किया। इस कोठी के नीचे दो शोरूम खोले। इन शोरूम की आड़ में रंजीत ने अपने काले धंधे में शामिल लोगों के साथ मीटिंगें करता था। रंजीत सिंह ने कुछ वर्ष पूर्व बनाई इस कोठी का फ्रंट भाग इस डेरा से राम तीर्थ रोड जाने वाली सड़क पर बनाया।

कोठी का पिछले भाग इस डेरे की तरफ रखा हुआ है। अटारी सड़क सीमा पर स्थित आईसीपी में बरामद की गई 532 किलोग्राम हेरोइन व 52 किलोग्राम के अन्य नशीले पदार्थ बरामद होने के कुछ ही घंटों के दौरान रंजीत सिंह अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया था। डेरे के साथ स्थित कोठी में रहने वाले रंजीत सिंह के पास ट्रक व कई बड़ी गाड़ियों का काफिला था, जिसमें बैठ कर पूरा परिवार भाग निकला है।

रंजीत की कोठी के आसपास स्थित दुकानदार कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। उनका यही कहना है की उसने अपनी कोठी के नीचे कपडे़ और जूतों का शोरूम दो वर्ष पहले ही खोला था। पूरा परिवार किसी के साथ भी अधिक बात नहीं करता था। दुकान में उसका एक छोटा भाई बैठा था। कुछ नौकर भी साथ थे। आसपड़ोस को रंजीत के बारे में उस समय जानकरी मिली जब पंजाब पुलिस व कस्टम विभाग ने उनकी कोठी में छापमारी की थी। पुलिस ने उसकी कोठी व दोनों शोरूम को सील कर दिया है।

रंजीत पर जाली करेंसी रखने सहित तीन केस

रंजीत सिंह सीमा पर से आने वाली हेरोइन की खेप के साथ-साथ जाली करेंसी के धंधे में भी शामिल था। कुछ वर्ष पहले उसके कब्जे से 10 लाख की जाली करेंसी बरामद हुई थी। घरिंडा पुलिस स्टेशन पर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही रंजीत सिंह पर एक अवैध पिस्तौल रखने व शराब का नाजायज धंधा करने पर मामला दर्ज हैं।

तीन पाकिस्तानियों सहित 20 लोगों पर केस दर्ज
पुलिस ने सोमवार को ट्रक मालिक जसबीर सिंह का दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस ने जसबीर सिंह को जुडीशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा था। इस बीच पुलिस ने इस मामले में गुरपिंदर सिंह बब्बर, उसके भाई परमिंदर बब्बर, गुरप्रताप सिंह, परमिंदर सिंह, मलकीत सिंह, आशु तेस महाजन, गुरबीर सिंह, सुरेश कुमार, हरिप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, जसबीर सिंह, रंजीत सिंह, देव कुमार, तारिक अहमद लोन, अमित गंभीर, लव शर्मा, दीपक के अलावा तीन पाकिस्तानी फारूक लोन, साहिल खान, आमिर नूर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed