{"_id":"673912eaf967ce54100aae64","slug":"second-accused-resident-of-solan-arrested-in-heroin-smuggling-case-chandigarh-news-c-290-1-pkl1068-12487-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हेरोइन तस्करी के मामले में सोलन निवासी दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हेरोइन तस्करी के मामले में सोलन निवासी दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तहल सिंह निवासी गांव बरोटीवाला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी तरसेम को एक दिन पहले गिरफ्तार किया था।
इससे पहले 13 नवंबर को एंटी नारकोटिक्स सेल ने हिमाचल प्रदेश वासी तरसेम उर्फ गुल्लु को रामपुर जंगी के गुरुद्वारा के सामने से 10.33 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी तरसेम उर्फ गुल्लु ने बताया था कि वह हेरोइन तहल सिंह से खरीदकर लाता था। इसको पंचकूला के आसपास के इलाकों में बेचता था। पुलिस ने आरोपी तरसेम उर्फ गुल्लु की निशानदेही पर दूसरे आरोपी तहल सिंह उर्फ भुपिंदर को उसके गांव बरोटीवाला जिला सोलन हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया था। आरोपी तहल सिंह को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।