फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Search operation In Damtal, high alert in Punjab's Pathankot

पठानकोट में हाई अलर्ट, डमटाल की पहाड़ियों पर दो राज्यों की पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Thu, 10 Oct 2019 10:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Oct 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Search operation In Damtal, high alert in Punjab's Pathankot
डमटाल पहाड़ी के जंगल में सर्च करते डीएसपी राजिंद्र मन्हास समेत पुलिस और कमांडो फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

आतंकी हमले के इनपुट के बाद से पठानकोट में रेड अलर्ट जारी है। गुरुवार को पंजाब और हिमाचल पुलिस ने दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित डमटाल की पहाड़ियों के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन


पंजाब से पठानकोट सिटी डीएसपी राजिन्द्र मन्हास और हिमाचल प्रदेश के डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा के नेतृत्व में पांच थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस और कमांडो टीम ने जंगल का चप्पा चप्पा छान मारा। हालांकि पुलिस के हाथ कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं लगा। 
विज्ञापन


दोनों राज्यों की सीमा होने के अलावा उक्त पहाड़ी एरिया पठानकोट एयरबेस से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं डमटाल पहाड़ी के जंगल के पास सैन्य फायरिंग रेंज है, जहां जवान और अफसर प्रैक्टिस करते हैं। अब पठानकोट में आतंकी हमले के इनपुट के बाद एसएसपी दीपक हिलोरी के निर्देश के बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Search operation In Damtal, high alert in Punjab's Pathankot

पुलिस टीमों ने जंगली इलाके में बसे लोगों के घरों में भी सर्च की। इस दौरान लोगों को हिदायत दी गई कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। डीएसपी ने कहा कि जंगली इलाका होने के चलते यहां कोई असामाजिक तत्व अपना ठिकाना बना सकता है। उन्होंने कहा कि अलर्ट के अलावा त्योहारी सीजन है, पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। भविष्य में भी इस प्रकार के सर्च ऑपरेशन चलाए जाएंगे।

19 साल पहले आतंकियों ने चुना था डमटाल का एरिया
एक जनवरी 2001 को डमटाल की फायरिंग रेंज पर आंतकियों ने हमला कर दिया था। आतंकी डमटाल की पहाड़ियों से आए थे। हमला करने वाले आतंकियों को इस हमले से पहले जंगल से लकड़ी एकत्र करने वाली महिलाओं ने देख लिया था। इसके बाद पुलिस ने पहाड़ियों में सर्च अभियान चलाया लेकिन आतंकी पकड़ में नहीं आए। 2001 में नए साल की सुबह जब सेना के जवान फायरिंग प्रैक्टिस कर रहे थे आतंकियों ने उन पर हमला बोल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed