फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   school bus accident after tire burst, 16 injured

टायर फटने से स्कूल बस पलटी, 16 बच्चे घायल

Fri, 14 Nov 2014 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 14 Nov 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
school bus accident after tire burst, 16 injured

सेंट सोल्जर ग्रुप की बस पलटने से 16 विद्यार्थी और बस चालक गुरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए सभी विद्यार्थी सेंट सोल्जर ग्रुप के होशियारपुर के अंतर्गत आते गांव चब्बेवाल स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ते हैं।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ। कॉलेज के 16 विद्यार्थी ग्रुप के जालंधर-अमृतसर बाईपास पर आरईसी कॉलेज के पास स्थित कैंपस में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


होशियारपुर-जालंधर के रास्ते में पड़ते आदमपुर के निकटवर्ती गांव चूहड़वाली के पास बस का पिछला टायर फट गया, जिस कारण बस सड़क के बीच में ही पलट गई। हादसे से बस में सवार 16 विद्यार्थियों समेत बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुए कई विद्यार्थियों के सिर पर चोट लगी और कई के कंधे उतर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस का टायर काफी पुराना था

school bus accident after tire burst, 16 injured

सभी घायलों को आदमपुर स्थित मिगलानी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल विद्यार्थियों की पहचान योगराज, सुखविंदर पाल, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, भगवान दास, गौरव, हरदीप सिंह, मनोहर सिंह, सतीश, मनप्रीत, दीपक कुमार, अजय, तरुणप्रीत, सुरेन्द्र पाल और अजय कुमार के रूप में हुई है। बस ड्राइवर गुरपाल सिंह को भी चोटें आई।

होशियारपुर के डीटीओ दरबारा सिंह रंधावा ने कहा कि बस का नंबर जालंधर का है। इसलिए बस का रिकॉर्ड जालंधर डीटीओ कार्यालय में दर्ज होगा। बस के रिकॉर्ड का जालंधर कार्यलय से चेक करवाया जाएगा। सूचना पाकर अलावलपुर के चौकी इंचार्ज भूपिंदर सिंह और आदमपुर थाने के एसएचओ राजीव कुमार मौके पर पहुंचे।

बस में थी काफी कमियां
सेंट सोल्जर ग्रुप की बस का फटने वाला टायर काफी पुराना था। अगर ग्रुप ने बस के टायरों की स्थिति को पहले भांप लिया होता तो शायद यह दुर्घटना होने से बस जाती। बस की हालत भी काफी खस्ताहाल थी। वहीं बस में फर्स्ट एड बॉक्स और स्पीडो मीटर भी नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed