फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   scheme and facilities from government for girl birth

'बेटी के जन्म लेते ही आपको 21 हजार देगी सरकार'

Fri, 23 Jan 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Fri, 23 Jan 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
scheme and facilities from government for girl birth

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लाडली सुरक्षा योजना का दायरा बढ़ाते हुए पहली बेटी के जन्म पर आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। इसके लिए प्रदेश में हरियाणा कन्या कोष स्थापित किया जाएगा। इस कोष से अनुसूचित जातियों और बीपीएल परिवारों की सभी बेटियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ऐतिहासिक नगरी पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले लाडली स्कीम के अंतर्गत दूसरी बेटी के जन्म पर आर्थिक सहायता दी जाती थी।
विज्ञापन


अब पहली बेटी के जन्म पर ही 21 हजार रुपये जमा कराए जाएंगे और 18 वर्ष के बाद यह राशि बढ़कर एक लाख रुपये हो जाएगी। उन्होंने महिला साक्षरता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश के महिला साक्षरता दर 65.4  प्रतिशत है जबकि पुरुषों की साक्षर दर 80 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें अपने प्रयासों से दोनों को 100 प्रतिशत लाना होगा। प्रदेश में बच्चों और माताओं में कुपोषण की दर भी चिंताजनक है। इस कड़ी में भी राज्य स्वास्थ्य मिशन की तर्ज पर राज्य पोषण मिशन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मातृ शिशु मृत्यु दर 41 है। प्रदेश को यदि ए पॉवर्ड एक्शन ग्रुप प्रदेश घोषित किया जाए तो इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

'मेक इन हरियाणा हमारा एजेंडा'

scheme and facilities from government for girl birth

उन्होंने कहा कि स्वच्छ हरियाणा-स्वस्थ हरियाणा हमारा संकल्प है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी विद्यालयों, विशेषकर लड़कियों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे। उन्होंने लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए योग्यता के आधार पर छात्रवृत्तियां देने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा कि वर्ष 2016 तक कोई बच्चों स्कूलों में जमीन पर बैठकर नहीं पढ़ेगा। इसके लिए स्कूलों में कुर्सी-मेज की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में 10 चुनावी सभाओं को संबोधित किया था और उनके भाषणों से प्रेरित होकर हरियाणा की जनता ने भी प्रदेश में एक नया राजनैतिक बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले आठ महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत, प्रधानमंत्री जन धन योजना, मेक इन इंडिया, स्मार्ट सिटी, सांसद आदर्श ग्राम योजना जैसे कार्यक्रम लागू किए हैं और अब बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को शुरू किया है।

मोदी ने देश के लोगों को पारदर्शी शासन, शासन कम से कम और सुशासन अधिकतम और भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान करने की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं। उसी तर्ज पर हरियाणा सरकार ने भी अनेक पहल की है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया की तर्ज पर ही मेक इन हरियाणा हमारा एजेंडा हैं। हरियाणा ने तीन माह में ही प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed