फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schedule of more than 20 domestic flights will change due to festivals

पहले ही कर लें तैयारी, फेस्टिवल सीजन में फिर महंगे टिकट की पड़ेगी मार

Tue, 19 Sep 2017 09:12 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Sep 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Schedule of more than 20 domestic flights will change due to festivals
- फोटो : File Photo
फेस्टिवल सीजन पर इस बार टिकट महंगे होंगे। तीन अक्तूबर से फ्लाइटों का शेड्यूल चेंज होने के कारण एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन सुबह 5 से शाम को 4 बजे तक ही होगा। 20 फ्लाइटों का संचालन शाम को 4 बजे के बाद होता है। इस कारण दिन में इन्हें शेड्यूल करने पर लोगों को अपने मनचाहे समय पर टिकट नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


 चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 37 फ्लाइटों का संचालन हो रहा है। इसमें 35 डोमेस्टिक फ्लाइट और दो इंटरनेशनल फ्लाइटों का संचालन हो रहा है। इसमें अभी फ्लाइट सुबह 7.35 बजे से रात 9.35 बजे तक चल रही है। वहीं अब शेड्यूल सुबह 5 से शाम 4 बजे तक होगा। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने बताया कि सभी फ्लाइटों के समय में परिवर्तन होगा।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो, गो एयर, जेट एयरवेज, एयर इंडिया, स्पाइस जेट, विस्तारा, जूम एयरलाइंस , एयर एशिया  इंडिया विमानन कंपनी की फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है। समय में सबसे अधिक बदलाव मुंबई , बंगलूरू, पुणे , जम्मू, और जयपुर की फ्लाइटों का शेड्यूल होगा। अधिकतर मुंबई की फ्लाइटें शाम 4 से आठ बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाएं न होने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी

Schedule of more than 20 domestic flights will change due to festivals
टूर एंड ट्रेवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि अक्तूबर की बुकिंग को लेकर लोग पूछताछ कर रहे हैं। अगर यह समय बदलेगा तो 20 से अधिक फ्लाइटों का शेड्यूल बदल जाएगी। इसमें मुंबई, जयपुर , पुणे सहित अन्य जगह की फ्लाइटों को शेड्यूल बदलेगा।  उन्होंने बताया कि मनचाही समय से न मिलने के कारण टिकट के दाम भी अक्तूबर और नवंबर में बढ़ जाएंगे। इसमें मुंबई का टिकट दोगुने से अधिक होने की संभावना है।   

 इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे को मेंटीनेंस करने के लिए एयरपोर्ट रात के समय बंद किया जाएगा। शाम 4  बजे से पूरी रात इसे बनाया जाएगा। इसलिए दो महीने तक फ्लाइटों का संचालन सुबह 5 से शाम 4 बजे तक होगा।
 सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed