{"_id":"59be0dac4f1c1b25688b5088","slug":"schedule-of-more-than-20-domestic-flights-will-change-due-to-festivals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले ही कर लें तैयारी, फेस्टिवल सीजन में फिर महंगे टिकट की पड़ेगी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही कर लें तैयारी, फेस्टिवल सीजन में फिर महंगे टिकट की पड़ेगी मार
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस्टिवल सीजन पर इस बार टिकट महंगे होंगे। तीन अक्तूबर से फ्लाइटों का शेड्यूल चेंज होने के कारण एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन सुबह 5 से शाम को 4 बजे तक ही होगा। 20 फ्लाइटों का संचालन शाम को 4 बजे के बाद होता है। इस कारण दिन में इन्हें शेड्यूल करने पर लोगों को अपने मनचाहे समय पर टिकट नहीं मिलेगा।
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 37 फ्लाइटों का संचालन हो रहा है। इसमें 35 डोमेस्टिक फ्लाइट और दो इंटरनेशनल फ्लाइटों का संचालन हो रहा है। इसमें अभी फ्लाइट सुबह 7.35 बजे से रात 9.35 बजे तक चल रही है। वहीं अब शेड्यूल सुबह 5 से शाम 4 बजे तक होगा। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने बताया कि सभी फ्लाइटों के समय में परिवर्तन होगा।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो, गो एयर, जेट एयरवेज, एयर इंडिया, स्पाइस जेट, विस्तारा, जूम एयरलाइंस , एयर एशिया इंडिया विमानन कंपनी की फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है। समय में सबसे अधिक बदलाव मुंबई , बंगलूरू, पुणे , जम्मू, और जयपुर की फ्लाइटों का शेड्यूल होगा। अधिकतर मुंबई की फ्लाइटें शाम 4 से आठ बजे तक है।

सुविधाएं न होने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी
टूर एंड ट्रेवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि अक्तूबर की बुकिंग को लेकर लोग पूछताछ कर रहे हैं। अगर यह समय बदलेगा तो 20 से अधिक फ्लाइटों का शेड्यूल बदल जाएगी। इसमें मुंबई, जयपुर , पुणे सहित अन्य जगह की फ्लाइटों को शेड्यूल बदलेगा। उन्होंने बताया कि मनचाही समय से न मिलने के कारण टिकट के दाम भी अक्तूबर और नवंबर में बढ़ जाएंगे। इसमें मुंबई का टिकट दोगुने से अधिक होने की संभावना है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे को मेंटीनेंस करने के लिए एयरपोर्ट रात के समय बंद किया जाएगा। शाम 4 बजे से पूरी रात इसे बनाया जाएगा। इसलिए दो महीने तक फ्लाइटों का संचालन सुबह 5 से शाम 4 बजे तक होगा।
सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट