{"_id":"60d650b4a4cf0615e252c8b7","slug":"sc-candidates-will-get-20-percent-reservation-in-outsourcing-recruitment-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहर लाल का एलान: हरियाणा में आउटसोर्सिंग भर्ती में एससी उम्मीदवारों को मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहर लाल का एलान: हरियाणा में आउटसोर्सिंग भर्ती में एससी उम्मीदवारों को मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण
Sat, 26 Jun 2021 03:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 26 Jun 2021 03:35 AM IST
सार
हरियाणा में आउटसोर्सिंग से होने वाली भर्तियों में अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को 20 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न होने पर अनुसूचित परिवारों को समय पर आर्थिक मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रत्येक जिले को 50 लाख रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग नीति के तहत की जाने वाली भर्ती में अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। समय-समय पर इसकी उचित निगरानी भी करनी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) नियम,1995 के अधीन गठित राज्य स्तरीय विजिलेंस एवं निगरानी समिति की बैठक ली।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने हर जिले को 50 लाख रुपये जारी करने के निर्देश दिए हैं ताकि उत्पीड़न संबंधी घटना पर पीड़ित एससी परिवार को समय पर आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह हिदायत दी कि राज्य स्तरीय विजिलेंस एवं निगरानी समिति की बैठक हर छह महीने में की जाए।
विज्ञापन
एससी लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए उनकी बस्तियों व मुख्य स्थलों पर होर्डिंग या बैनर लगाएं। प्रचार के अन्य माध्यमों से भी जानकारी दें।
विज्ञापन
सांसद-विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में कराएंगे सेमिनार
एससी लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी देने के मकसद से हर सांसद व विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में समय-समय पर सेमिनार करवाए। प्रदेश के कुछ खास क्षेत्रों में एससी के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न के मामलों के पीछे के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए।
बैठक में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक, सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक वरूण चौधरी, सत्यप्रकाश जरावता और रामकरण काला मौजूद रहे।