{"_id":"5cfa8a34bdec22070518e7f3","slug":"satish-rathi-arrested-in-naib-tehsildar-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार पेपर लीक मामले में फरार सतीश राठी को पुलिस ने धर दबोचा, चार दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार पेपर लीक मामले में फरार सतीश राठी को पुलिस ने धर दबोचा, चार दिन के रिमांड पर
Sat, 08 Jun 2019 12:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायब तहसीलदार परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में फरार चल रहे सतीश राठी को भी आखिरकार रेवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी बीईओ राजीव बुटानी, करनाल के सेंटर सुपरवाइजर जसबीर सहित 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।
विज्ञापन
आरोपी सतीश राठी रोहतक जिले के महम में शिक्षण संस्थान का संचालक है। उल्लेखनीय है कि 26 मई को नायब तहसीलदार की परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इसकी सूचना रेवाड़ी पुलिस को पहले ही लग गई थी।
विज्ञापन
एसपी राहुल शर्मा के नेतृत्व में काम कर रही पुलिस टीमों ने रेवाड़ी के जैन गर्ल्स के अंदर पेपर दे रहे दिनेश और माउंट लिट्रा स्कूल में पेपर दे रहे उसके भाई मनोज के अलावा उनकी मदद करने वाले अखिल, जयवीर, कुलदीप, गुरुग्राम से पकंज व करनाल एसएस इंटरनेशनल स्कूल के चपरासी राजकुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने पेपर लीक करने वाले करनाल एसएस इंटरनेशनल स्कूल के कोच और परीक्षा वाले दिन सुपरवाइजर जसबीर को गिरफ्तार किया था। उसके बाद बीईओ राजेश बुटानी की संलिप्तता पेपर लीक मामले में पाई गई थी। पुलिस ने तीन दिन पहले राजीव बुटानी को गिरफ्तार किया था।
उसके बाद आरोपी सतीश राठी का नाम सामने आया था। दो दिन पहले ही पुलिस ने सतीश राठी के भाई कुलदीप राठी को गिरफ्तार किया था। आरोपी सतीश राठी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
नायब तहसीलदार परीक्षा लीक मामले में आज आरोपी महम निवासी सतीश राठी को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। -हंसराज डीएसपी