{"_id":"5d8ba29d8ebc3e017d36389e","slug":"sarkari-job-group-c-recruitment-in-chandigarh-know-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप सी की बंपर भर्तियां: क्लर्क व स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए करें आवेदन, जानें डीटेल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप सी की बंपर भर्तियां: क्लर्क व स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए करें आवेदन, जानें डीटेल्स
Thu, 26 Sep 2019 12:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन में ग्रुप सी की बंपर भर्तियां निकली हैं। प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट (अंग्रेजी) की कुल 477 खाली पड़े पदों को भरने के लिए बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। ये सभी नियुक्तियां कॉमन कैडर रिक्रूटमेंट रूल्स-2015 के आधार पर की जाएंगी। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक 30 सितंबर से 21 अक्तूबर के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
क्लर्क
कुल पद : 420
जनरल : 162
एससी : 68
ओबीसी : 92
ईडब्ल्यूएस : 34
ईएसएम : 50
पीडब्ल्यूडी : 14
योग्यता
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
अंग्रेजी में 35 वर्ड प्रति मिनट की कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष।
वेतनमान : 10,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड-पे 3200 रुपये।
स्टेनो टाइपिस्ट
कुल पद : 57
जनरल : 23
एससी : 10
ओबीसी : 12
ईडब्ल्यूएस : 03
ईएसएम : 07
पीडब्ल्यूडी : 02
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष।
वेतनमान : 10,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड-पे 3200 रुपये।