{"_id":"6261b0de9491896210719ccc","slug":"sapna-and-amarpreet-winner-in-rangoli-chandigarh-news-pkl448357225","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली में सपना और अमरप्रीत विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली में सपना और अमरप्रीत विजेता
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग ने टेक्नोवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आभा सुदर्शन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने सम्मानित अतिथि इन्फोमैथ्स की निदेशक अर्पणा का स्वागत किया। वेबसाइट डेवलपमेंट, लोगो और ई-कोलाज मेकिंग, फेस पेंटिंग और रंगोली जैसे कार्यक्रमों में 80 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। विजेताओं को प्राचार्य ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
रंगोली में सपना व अमरप्रीत कौर को पहला, हरमन व आरती को दूसरा, वेबसाइट डेवलपमेंट में करनदीप व समर को पहला, निखिल सैनी व निखिल शर्मा को दूसरा, ई-कोलाज में आर्यन को पहला और अंकुर को दूसरा स्थान मिला। फेस पेंटिंग में शिखा व पवनी को पहला और खेम प्रसाद और ट्विंकल को दूसरा, लोगो में अर्चना को पहला और मोहम्मद अनाश को दूसरा स्थान मिला।