फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sant Rampal Berwala, Karontha Ashram illegal

रामपाल के आश्रमों का एक और सच चौंका देगा आपको

Mon, 24 Nov 2014 10:01 AM IST
मुकेश टंडन/अमर उजाला, रोहतक
मुकेश टंडन/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 24 Nov 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
Sant Rampal Berwala, Karontha Ashram illegal

रामपाल के ‘घपलों और रहस्यों’ का परत-दर-परत खुलासा हो रहा है। जिला मुख्यालय से 12 किमी. दूर रोहतक-झज्जर रोड पर करौंथा स्थित सतलोक आश्रम नियमों को ताक पर रखकर बनाया गया। जिला प्रशासन पर मजबूत पकड़ रखने वाले और शातिर दिमाग रामपाल ने न तो आश्रम के लिए सीएलयू (चेंज ऑफ लेंड यूज) कराया और न ही इसका नक्शा पास कराया गया।

विज्ञापन


नेशनल हाइवे 71 पर बने इस आश्रम का निर्माण कृषि भूमि में किया गया है। आश्रम निर्माण की कोई स्वीकृति भी नहीं ली गई है। प्रशासन की नाक के नीचे इस भवन का निर्माण हो गया और अफसर सोते रहे। करौंथा आश्रम की जमीन को लेकर धोखाधड़ी का मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


संत रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर बवाल भले ही बरवाला के सतलोक आश्रम में हुआ हो, लेकिन पूरे मामले के तार करौंथा आश्रम से जुडे़ रहे। 1999 में बने इस आश्रम के निर्माण में सभी नियमों को दरकिनार कर दिया गया और सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का भी चूना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला का सतलोक आश्रम भी अवैध

Sant Rampal Berwala, Karontha Ashram illegal

12 एकड़ में 5-6 साल पहले बरवाला में बना सतलोक आश्रम अवैध है। इसका कोई नक्शा पास नहीं है। रोहतक के करौंथा में 2006 में हुए बवाल के तीन साल बाद ही बरवाला में करीब 12 एकड़ जमीन पर आश्रम का निर्माण किया गया।

अब आश्रम के कागज खंगाले जाने पर इसके अवैध होने का पता चला है। पांच साल से आजतक आश्रम के बारे में किसी ने सुध नहीं ली। हिसार के तत्कालीन उपायुक्त एमएल कौशिक ने बताया था कि आश्रम का कोई भी नक्शा पास नहीं हुआ।

दान में मिली थी कृषि जमीन

बताया जा रहा है कि राजेंद्र नाम के एक अनुयायी की ओर से करौंथा में करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन रामपाल दास के ट्रस्ट को दान में दी गई थी। जमीन को लेकर ट्रस्ट के नाम से गिफ्ट डीड भी तैयार कराई गई। इस ट्रस्ट की ओर तैयार कराई गई गिफ्ट डीड में भी जमीन को कृषि भूमि ही दिखाया गया है। 

आलीशान आश्रम बनता रहा, अफसर सोते रहे

Sant Rampal Berwala, Karontha Ashram illegal

गिफ्ट में मिली कृषि भूमि पर सतलोक आश्रम का निर्माण कर दिया गया और अफसर सोते रहे। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस आश्रम में सबकुछ आलीशान है। बिना सीएलयू और नक्शा पास किए ही आश्रम रातोंरात खड़ा कर दिया गया।

आश्रम नेशनल हाइवे से सटा है। नेशनल हाइवे के करीब 25 से 50 मीटर तक कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। इस तरह से यहां नेशनल हाइवे के शेड्यूल्ड रोड एक्ट एवं रुल्स की भी अवहेलना की गई है।

कई बार कर चुके हैं शिकायत

Sant Rampal Berwala, Karontha Ashram illegal

करौंथा आश्रम में जमीन को लेकर धोखाधड़ी मामले व आर्य समाज के वकील एडवोकेट नरेंद्र कटारिया ने बताया कि आश्रम निर्माण में नियमों की अनदेखी की शिकायतें कई बार सरकार और प्रशासन से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कृषि भूमि के किसी अन्य प्रयोग करने के लिए सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) लेना अनिवार्य है। निर्माण का विकास शुल्क जमा करवाना भी अनिवार्य है। तब सीएलयू मिलता है। लेकिन आश्रम के निर्माण के लिए न तो सीएलयू लिया है और न ही कोई नक्शा पास कराया गया है। यह पूरी तरह अवैध है।

दलबीर सिंह, एसडीएम, रोहतक कहते हैं...
‘करौंथा स्थित सतलोक आश्रम के निर्माण में किस तरह की लापरवाही बरती गई है, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा, नियमानुसार और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed