फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sant rampal assets value is unbelieveble

संत रामपाल की संपत्ति सुनोगे तो चौंक जाओगे

Sun, 23 Nov 2014 12:15 AM IST
राजेश सैनी/अमर उजाला, हिसार
राजेश सैनी/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 23 Nov 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
sant rampal assets value is unbelieveble

देशद्रोह और हत्या के मामले में सलाखों के पीछे पहुंचे सतलोक आश्रम के संत रामपाल का साम्राज्य जाल की तरह देश के कई हिस्सों में फैला हुआ है। शनिवार को पुलिस की पूछताछ में रामपाल ने स्वयं यह खुलासा किया है। उसने माना कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई राज्यों में उसकी अरबों की चल-अचल संपत्ति है।

विज्ञापन


पांच दिन की पुलिस रिमांड पर रामपाल से हिसार के सिविल लाइन थाने में पूछताछ की जा रही है। इसमें रामपाल ने बताया कि मध्य प्रदेश में उसके पास करीब 600 एकड़ जमीन और एक ट्रांसपोर्ट कंपनी है, जिसमें 500 ट्रॉले चल रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों अनुसार रामपाल ने कई और भी खुलासे किए हैं। हरियाणा में रामपाल की संपत्ति की कीमत करीब 100 करोड़ आंकी जा रही है लेकिन अन्य राज्यों में उसका मोटा कारोबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पूछताछ में उसने बताया कि देश के कई राज्येां में उसका रियल स्टेट, ट्रांसपोर्ट सहित कुछ और कारोबार है। बताया जा रहा है कि रामपाल मध्य प्रदेश में खनन के कार्यों का भी ठेका लेता है। रामपाल के यह कारोबार उसका खास राजदार पुरुषोत्तम ही ऑपरेट करता है।

4 से पांच करोड़ रुपये की कमाई होती थी एक सत्संग से

sant rampal assets value is unbelieveble

पुलिस रामपाल के खास राजदार राम कंवर ढाका, बलजीत, प्रवक्ता राजकपूर सहित नौ लोगों को पूछताछ के लिए सिविल लाइन थाना लाई। यहां उनका रामपाल से आमना-सामना करवाया गया और फिर एक-एक कर पूछताछ की गई। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि रामपाल के पांच से सात दिन के सत्संग से पांच करोड़ तक की कमाई होती थी।

पिछले महीने हुए एक सत्संग में उनके आश्रम में रखी दान पेटी से साढ़े चार करोड़ रुपये निकले थे। रामपाल के पास ऐसे बड़े-बड़े दानी आते हैं, जो एक सत्संग में एक-एक लाख रुपये इन पेटियाें में दान के रूप में डालते रहे हैं।

सैकड़ों पेटियां, करोड़ों का चंदा

sant rampal assets value is unbelieveble

आश्रम में इस तरह की सैकड़ों पेटियां रखी हैं। पुलिस के अनुसार हर सत्संग के बाद इन पेटियों को खोला जाता है, जिनमें करोड़ों रुपये निकलते हैं।
------------------------
बरवाला के पीएनबी में भी खाता
बरवाला पंजाब नेशनल बैंक में रामपाल का खाता है। इसमें करोड़ों रुपये जमा हैं। पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि सतलोक आश्रम के प्रमुख के यहां से हर 15वें दिन 75-75 लाख रुपये जमा होते हैं। पुलिस ने इस खाते को ब्लॉक करवा दिया है।

संत की कमाई पर एक नजर

sant rampal assets value is unbelieveble
सलाखों के पीछे सतलोक आश्रम प्रमुख ने किया खुलासा
4 से पांच करोड़ रुपये की कमाई होती थी एक सत्संग से
500 बड़े ट्र्राले हैं एमपी में रामपाल की ट्रांसपोर्ट कंपनी में
600 एकड़ जमीन भी है मध्य प्रदेश में
75 लाख रुपये हर पखवाड़े बरवाला के बैंक खाते में होते थे जमा
दिल्ली, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी चल रहा संत का कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed