भूकंप पीड़ितों की मदद को नेपाल जाएंगे राम रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल जाने की इजाजत मिल गई है। बुधवार को पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत में याचिका पर हुई सुनवाई के बाद अदालत ने डेरा प्रमुख को 10 मई तक नेपाल जाने के लिए मंजूरी दी।
डेरा प्रमुख की ओर से 16 मई तक के लिए इजाजत मांगी गई थी। कोर्ट ने डेरा प्रमुख को 10-10 लाख रुपये के तीन निजी मुचलके पर नेपाल जाने की अनुमति दी।
वकील विशाल गर्ग नरवाना ने बताया कि जल्द ही डेरा प्रमुख पीड़ितों के राहत के लिए नेपाल रवाना होंगे। उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी जाएगी।
मामले में अगली सुनवाई 11 मई को
साध्वी यौन शोषण मामले में साध्वी की हैंडराइटिंग एवं सिग्नेचर की दोबारा जांच के संबंध में दायर याचिका को सीबीआई ने खारिज कर दिया। सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने कहा कि चूंकि पहले सैंपल लिए जा चुके हैं।
ऐसे में दोबारा इसकी जरूरत नहीं थी, जिसे देखते हुए अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख मुकर्रर की गई है।
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने दो मई की तारीख तय की है। सुनवाई के दौरान डेरा प्रमुख वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेश हुए।