फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanjay Singh in derabassi, big announcement, traders, mohali news

डेराबस्सी पहुंचे संजय सिंह का बड़ा एलान, व्यापारियों के लिए करेंगे ये काम

Sat, 07 Jan 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Sat, 07 Jan 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh in derabassi, big announcement, traders, mohali news
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब के इंचार्ज संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब के इंचार्ज संजय सिंह ने शुक्रवार को डेराबस्सी में व्यापारियों और कारोबारियों के साथ मीटिंग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि व्यापारी और कारोबारी पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी सूबा व्यापारियों, कारोबारियों और उद्यमियों के बिना आर्थिक तरक्की नहीं कर सकता। व्यापारी-कारोबारी राज्य के खजाने को भरने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस कारण सरकारें लोगों को सुविधाएं दे पातीं हैं। 
विज्ञापन


संजय ने कहा कि सूबे में अकाली और कांग्रेस की सरकारों ने पंजाब के व्यापारियों, कारोबारियों और उद्यमियों की मांगों को दरकिनार कर व्यापार को मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन बना दिया। इस कारण बड़ी संख्या में उद्योग और व्यापारी-कारोबारी प्रदेश से पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा कि सूबे में आप की सरकार आने के बाद टैक्स भरने वाले छोटे और मध्य वर्ग के व्यापारियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके बिना सूबे में उद्योगों की मंजूरी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया जाएगा और लाल फीताशाही की ब्लैकमेलिंग को सख्ती से रोका जाएगा। प्रॉपर्टी के कारोबार को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘उद्योगों की मंजूरी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम किया जाएगा शुरू’

Sanjay Singh in derabassi, big announcement, traders, mohali news
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने वैट की दर 12.5 से घटाकर 5 फीसद तक कर दी थी। उद्योगों के लिए बिजली की दरें घटा दी थीं। वैट और टैक्स दरें  घटाने के बावजूद दिल्ली सरकार के खजाने में पिछले साल के मुकाबले सात हजार करोड़ से अधिक की आय हुई है, क्योंकि इंस्पेक्टरी राज की मुक्ति से खुश व्यापारियों और कारोबारियों ने उत्साह के साथ टैक्स जमा करवाया। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर वैट आदि सभी टैक्स घटाकर उद्योगों को पुनर्जीवित किया जाएगा। राज्य से बाहर गए उद्योगों और व्यापारियों की वापसी के लिए विशेष पैकेज दिए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए बिजली की दरें दिल्ली की तरह ही घटाईं जाएंगी। पंजाब में माफिया राज के बारे में कहा कि सूबे में रेत, बजरी और कुदरती संसाधनों की लूट को बंद कर इसके ठेके बेरोजगार युवकों को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब एक खेती प्रधान प्रदेश है। यहां पर कृषि आधारित उद्योग की मुख्य मांग और समय की जरूरत है। इसके अधीन फल, सब्जियां और अन्य कच्चे माल को तैयार करने की इकाईयां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट के परमिट बेरोजगार युवकों, पूर्व फौजियों, विकलांगों और दंगा पीड़ित परिवारों को दिए जाएंगे। नोटबंदी पर कहा कि यह आम आदमी को परेशान करने और धनाढ्यों को लाभ पहुंचाने वाली स्कीम है।

इस मीटिंग का आयोजन पार्टी के व्यापार, ट्रांसपोर्ट और उद्योग विंग की ओर से किया गया। इस मौके पर संजय सिंह के अलावा पार्टी उम्मीदवार सरबजीत कौर और व्यापार, ट्रांसपोर्ट और उद्योग विंग के महासचिव सुरिंदर सिंह अरोड़ा समेत अन्य नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed