{"_id":"589371124f1c1bf340e804cc","slug":"sangarsh-samiti-and-khap-members-clashed-in-jind","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन: संघर्ष समिति और खाप सदस्य भिड़े, जमकर लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन: संघर्ष समिति और खाप सदस्य भिड़े, जमकर लगे नारे
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
संघर्ष समिति और खाप सदस्य भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर अलग मंच से अपनी बात करने वाले खाप व जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता वीरवार को आमने-सामने हो गए। अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में खाप नेताओं और दूसरे पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता किताब सिंह ने सर्वजात खाप के प्रवक्ता सूबे सिंह समैण पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग सरकार को लड्डू खिलाते हैं और सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। वहीं, समैण ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन में राजनीति घुसी हुई है। हरियाणा में आंदोलन की बागडोर हरियाणा के लोगों के हाथ में होनी चाहिए। वहीं, ईक्कस में जारी धरने के दौरान समिति के जिलाध्यक्ष वीरभान ढुल ने बताया कि चार फरवरी को यशपाल मलिक धरने पर पहुंचेंगे।
दरअसल सर्वजात खाप के प्रवक्ता और सर्वजाट समाज संगठन के नेता सूबे सिंह समैण दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता करने पहुंचे। यहां जाट धर्मशाला के पार्क में जब वे पत्रकारों का इंतजार कर रहे थे तो जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता सेवानिवृत्त बीईओ किताब सिंह भनवाला कुछ अन्य लोगों के साथ उनके पास पहुंचे। इन नेताओं ने सूबे सिंह समैण को कहा कि, तुम लोग खट्टर के साथ रोटी खाते हो। सरकार को लड्डू खिलाते हो। तुम लोग सरकार के इशारे पर काम कर रहे हो। किताब सिंह भनवाला ने कहा कि सूबे सिंह समैण को यहां प्रशासन ने भेजा है, ताकि यहां माहौल खराब हो और आंदोलन कर रहे लोगों को बदनाम किया जा सके। इस दौरान सूबे सिंह समैण ने कई बार अपना पक्ष रखना चाहा, लेकिन विरोध कर रहे लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। दोनों पक्षों के बीच गरमागरम बहस हुई। आखिर में संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि यहां किसी प्रकार की मीटिंग करने पर प्रशासन ने रोक लगा रखी है। ऐसे में वे यहां कोई कार्यक्रम नहीं कर सकते।

Trending Videos
प्रशासन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Jat reservation
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
किताब सिंह भनवाला ने कहा कि उन्होंने सूबे सिंह समैण के धर्मशाला में आते ही एसएसपी को फोन कर इसकी जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद यहां पुलिस नहीं पहुंची। इससे साफ है कि समैण प्रशासन के इशारे पर माहौल खराब करने के लिए भेजे गए थे।
समिति नेताओं ने लगाए नारे, समैण गुट को बताया कोम का गद्दार
जब सूबे सिंह समैण और उनके साथ पहुंचे लोग धर्मशाला से नहीं गए तो किताब सिंह भनवाला और अन्य लोगों ने उनके खिलाफ कोम के गद्दार कहते हुए नारे लगाने शुरू कर दिए। दूसरी ओर, समैण और उनके समर्थक भी विरोधी पक्ष पर यशपाल मलिक के गुर्गे के नारे लगाते हुए धर्मशाला से चले गए।
कल आएंगे यशपाल मलिक
ईक्कस में गांव में चल रहे धरने पर पांचवें दिन लोगों की संख्या काफी रही। इस दौरान अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले जलालपुरा गांव के पूर्व सरपंच सुभाष चौहान ने धरने की अध्यक्षता की। धरने में महिलाओं की संख्या भी काफी रही। यहां समिति के जिलाध्यक्ष वीरभान ढुल ने कहा कि चार फरवरी को यशपाल मलिक धरने पर पहुंचेंगे। ऐसे में चार फरवरी को यहां काफी भीड़ जुटने की संभावना है। प्रशासन ने भी इसको ध्यान में रखकर तैयारी शुरू कर दी है।