{"_id":"61ded1385a5b7b1c6d3e1fb7","slug":"samyukta-samaj-morcha-released-the-first-list-of-10-candidates-for-punjab-assembly-elections-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Elections 2022: किसानों ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, बलवीर सिंह राजेवाल समराला से लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Elections 2022: किसानों ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, बलवीर सिंह राजेवाल समराला से लड़ेंगे चुनाव
Wed, 12 Jan 2022 06:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:38 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पंजाब में सियासी पारा चढ़ने लगा है। बुधवार को 22 किसान संगठनों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बाकी 107 प्रत्याशियों के नाम पर स्क्रीनिंग कमेटी विचार विमर्श कर रही है। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों की घोषणा करते संयुक्त समाज मोर्चा के नेता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने के बाद किसानों ने पंजाब की सियासत में ताल ठोंक दी है। 22 किसान संगठनों की संयुक्त पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बुधवार को लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की।
विज्ञापन
सूची में मोर्चा के प्रधान व वरिष्ठ किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल का नाम भी शामिल है, जिन्हें समराला से चुनाव मैदान में उतारा गया है। लुधियाना स्थित दफ्तर से किसान नेता रूलदू सिंह मानसा, डॉ. सवैमान सिंह और अन्य नेताओं ने इस सूची को जारी किया है। मोर्चा नेताओं का साफ कहना है कि अन्य विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
कुछ दिनों में सभी प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी जाएगी। 10 उम्मीदवारों की पहली सूची में बलवीर सिंह राजेवाल समराला से चुनाव लड़ेंगे। इसे अलावा एडवोकेट प्रेम सिंह भंगू को घनौर, हरजिंदर सिंह टांडा को खडूर साहिब, रवनीत सिंह बराड़ को मोहाली, डॉ. सुखमनदीप सिंह ढिल्लो को तरनतारन, राजेश कुमार को करतारपुर, रमनदीप सिंह को जैतो, अजय कुमार को फिल्लौर, बलराज सिंह ठाकुर को कादियां और नवदीप संघा को मोगा से प्रत्याशी घोषित किया गया है। आम आदमी पार्टी ने नवदीप कौर अरोड़ा को मोगा से टिकट दी है, इसके बाद नवदीप संघा ने पार्टी से किनारा कर लिया था। अब वह संयुक्त समाज मोर्चा की टिकट से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन