{"_id":"b96aab8016936ce47504075bdff0991c","slug":"samjota-blast-hearing-start-guard-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता ब्लास्ट : गार्ड ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता ब्लास्ट : गार्ड ने दिया बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Feb 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समझौता ब्लास्ट मामले में चल रहे ट्रायल के दौरान मंगलवार को ट्रेन के तत्कालीन गार्ड ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
गार्ड रामधन सिंह ने कहा कि घटना के दिन जब यह ट्रेन दिल्ली से रवाना होने वाली थी, उस समय दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।
कोई भी आसानी से ट्रेन में आता-जाता था। यह ट्रेन करीब 10 बजकर 58 मिनट पर दिल्ली रेलवे स्टेशन से चली थी और पानीपत के दिवाना के नजदीक उन्होंने धुआं उठता देखा।
तीन डिब्बे छोड़कर दो डिब्बों से धुआं उठ रहा था। इसके बाद उन्होंने खुद ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और सूचना प्रसारित की।
ट्रायल के दौरान स्वामी असीमानंद सहित अन्य आरोपी भी कोर्ट में मौजूद रहे।