फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sahara India family will have to return 55 thousand rupees with 12 percent interest

Chandigarh News: सहारा इंडिया परिवार को 12 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने होंगे 55 हजार रुपये

Sun, 02 Apr 2023 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sahara India family will have to return 55 thousand rupees with 12 percent interest
मोहाली। जिला उपभोक्ता अदालत ने सहारा इंडिया परिवार को एक उपभोक्ता की ओर से एफडी के रूप में उनके पास जमा करवाए 55 हजार रुपये 12 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही तीन हजार रुपये मुआवजे और केस के खर्च के रूप में देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहाली की उपभोक्ता अदालत में अंबाला कैंट के रहने वाले संजय गुप्ता ने फरवरी 2020 में शिकायत दी कि 30 सितंबर 2016 में उन्होंने सहारा परिवार की योजना में पांच अलग-अलग खातों में 55 हजार रुपये का निवेश किया। यह निवेश 18 माह बाद परिपक्व होकर 63,965 रुपये मिलने थे लेकिन समय पूरा होने के बाद भी कंपनी ने उन्हें पैसे नहीं लौटाए। इसके बाद उन्होंने कंपनी से संपर्क किया लेकिन फिर भी उन्हें पैसे नहीं मिले। इसके बाद 20 दिसंबर 2019 को उन्होंने कंपनी को कानूनी नोटिस भेजा लेकिन न तो कंपनी ने पैसे दिए और न ही नोटिस का जवाब दिया।
विज्ञापन

उपभोक्ता ने कंपनी पर सेवा में कमी का आरोप लगाते हुए कंपनी से परिपक्व राशि के रूप में 63,965 की राशि 18 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज सहित भुगतान करने और 61 हजार रुपये का मुआवजा मानसिक उत्पीड़न और मुकदमेबाजी की लागत के रूप में दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का तर्क- कई मुद्दों से जूझ रहे

इसके जवाब में कंपनी ने कहा कि उपभोक्ता कंपनी का सदस्य है। कंपनी कई मुद्दों से जूझ रही है इसलिए भुगतान नहीं हो पाया और उपभोक्ता कंपनी का सदस्य है और कंपनी का नियम है कि सदस्य उन पर मुकदमा नहीं कर सकते इसलिए यह मुकदमा सही नहीं है। इसके अलावा उपभोक्ता ने परिपक्वता के समय मूल पासबुक जमा नहीं करवाई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि कंपनी ने सेवा में कोताही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed