फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gurdaspur MP Sukhjinder Randhawa write letter to Union Finance Minister Nirmala Sitharaman

सांसद रंधावा का दावा: सामूहिक विवाह, खेल आयोजनों में गैंगस्टर के पैसे का उपयोग, वित्तमंत्री को लिखा पत्र

Sat, 12 Sep 2026 01:09 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 12 Sep 2026 01:09 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में सुखजिंदर रंधावा ने संगठित अपराध के पैसे से गांव स्तर पर सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव खड़ा करने का गंभीर मामला बताया है।  

विज्ञापन
Gurdaspur MP Sukhjinder Randhawa write letter to Union Finance Minister Nirmala Sitharaman
सुखजिंदर रंधावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डेरा बाबा नानक क्षेत्र में कथित तौर पर गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े धन के सामाजिक और राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है। रंधावा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से ईडी और आयकर विभाग की जांच की मांग की है।  
विज्ञापन


सीतारमण को लिखे पत्र में रंधावा ने इसे केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि संगठित अपराध के पैसे से गांव स्तर पर सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव खड़ा करने का गंभीर मामला बताया है। 
विज्ञापन

रंधावा ने पत्र में एक गैंगस्टर की रिश्तेदार का उल्लेख किया है। रंधावा ने कहा गैंगस्टर की रिश्तेदार व उनसे जुड़े लोगों की ओर से सामूहिक विवाह, खेल आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों, शगुन और अन्य सामुदायिक गतिविधियों पर बड़ी रकम खर्च किए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंधावा ने सवाल उठाया कि आखिर यह पैसा आ कहां से रहा है। पत्र में क्षेत्र में इन पैसों के ड्रग तस्करी, जबरन वसूली अथवा अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने के आरोपों की निष्पक्ष वित्तीय जांच की मांग की गई है।


उन्होंने ईडी से बैंक खातों, नकद लेनदेन, संपत्तियों, खर्च और लाभार्थियों की जांच तथा आयकर विभाग से संबंधित लोगों की घोषित आय, संपत्ति और कर रिकॉर्ड की पड़ताल करने को कहा है। 
साथ ही यह भी जांचने का आग्रह किया है कि कहीं यह धन पीएमएलए के तहत अपराध की कमाई तो नहीं है, इसकी भी जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed