फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sadhvi deva thakur controversial statement about hindu

साध्वी ने हिंदुओं को दीं दो विवादास्पद सलाह

Sat, 21 Mar 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Sat, 21 Mar 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
sadhvi deva thakur controversial statement about hindu

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने अब हिदुओं को दो विवादास्पद सलाह दे डालीं हैं। साध्वी ने कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदुओं को भी अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने होंगे।

विज्ञापन


हिंदू महासभा द्वारा चलाई गई बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान कि प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय बिलकुल ठीक है। हम दूसरे धर्म की बेटियों को अपने घर की बहू बनाकर उनको इज्जत और सम्मान देंगे।
विज्ञापन


हमारी बेटियों को दूसरे धर्म के युवाओं से शादी न करने दें, तभी बेटी को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरी देश में अपना जाल फैला रही है, जिसका उदाहरण कैमरी गांव में बिना किसी की इजाजत के मकान को चर्च में तबदील करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब गांव कैमरी और आसपास के दूसरे गांवों में कोई ईसाई नहीं तो चर्च बनाने का क्या मतलब। यह केवल ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन करने का षड्यंत्र है।

'प्रज्ञा ठाकुर को रिहा करो'

sadhvi deva thakur controversial statement about hindu

महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर भी बैठक में पहुंचीं। साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि हिंदू धर्म से दूसरे धर्म में गए लोगों की घर वापसी का कार्यक्रम हिंदू समाज के सगंठन जारी रखें।

उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने देश के खिलाफ ऐसा कोई कार्य नहीं किया, वह केवल देशहित की लड़ाई लड़ रही थीं। जब सरकार आतंकवादियों को रिहा कर सकती है तो, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रिहा क्यों नहीं कर सकती। केंद्र सरकार को तुरंत साध्वी प्रज्ञा का रिहा करना होगा।

साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की धारा को हटाए, क्योंकि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, धारा को हर कीमत पर सरकार को हटाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed