{"_id":"60ffa2ced36d3329ca4dcede","slug":"sadhu-singh-dharamsot-condemn-behaviour-of-punjab-congress-chief-navjot-sidhu-towards-cm-captain-amarinder-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब सिद्धू को धर्मसोत ने दी सीख: पंजाब में अब भी कैप्टन ही कप्तान, उनकी क्षमता के बारे में गलतफहमी न पालें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिद्धू को धर्मसोत ने दी सीख: पंजाब में अब भी कैप्टन ही कप्तान, उनकी क्षमता के बारे में गलतफहमी न पालें
Tue, 27 Jul 2021 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:38 AM IST
सार
अध्यक्ष पद पर अपनी ताजपोशी के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने जिस तरह अपनी ही पार्टी के विधायक दल के नेता की अनदेखी की, उसने सिद्धू और कैप्टन के बीच की दूरी और बढ़ा दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सिद्धू से जिस शालीनता की उम्मीद की जा रही थी, उसके विपरीत सिद्धू अपने भाषण में ज्यादातर समय अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाकामियां गिनाने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
साधु सिंह धर्मसोत ने नवजोत सिद्धू पर साधा निशाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी के मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रति जो तेवर दिखाए थे, उसका विरोध बढ़ने लगा है। शनिवार को विधायक राजकुमार वेरका के बयान के बाद सोमवार को प्रदेश के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने भी नवजोत सिद्धू के व्यवहार की जमकर आलोचना की।
धर्मसोत ने एक बयान में कहा कि कैप्टन की क्षमता के बारे में किसी को गलतफहमी नहीं रहनी चाहिए। कांग्रेस आज पंजाब में सिर्फ कैप्टन अमरिंदर सिंह की वजह से जिंदा है। पहले 2002 में और अब 2017 में, राज्य में कांग्रेस की सरकार अगर बनी है, तो यह केवल कैप्टन की वजह से।
धर्मसोत ने ताजपोशी समारोह के दौरान नवजोत सिद्धू द्वारा कैप्टन के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि सिद्धू को अपने पद की शालीनता का पालन करना चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि कैप्टन अब भी पंजाब में कांग्रेस के कप्तान हैं। अगर भविष्य में वे कैप्टन को फिर कभी नजरअंदाज करने या दुर्व्यवहार करने की कोशिश करेंगे तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

पहले वेरका ने सिद्धू के व्यवहार को बताया था अशोभनीय
इससे पहले विधायक राजकुमार वेरका ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला और कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रति सिद्धू के व्यवहार की कड़ी आलोचना की। इसके साथ ही वेरका ने किसी का नाम लिए बिना उन कैबिनेट मंत्रियों पर निशाना साधा जो सिद्धू की आवभगत में दिन-रात जुटे रहे।
वेरका ने कहा कि ये मंत्री जिन ओहदों पर बैठे हैं, वह कैप्टन के कारण ही है। उन्होंने सिद्धू के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब में कैप्टन के कारण ही कांग्रेस की सरकार है और सभी को कैप्टन का सम्मान करना चाहिए। वेरका ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को कैप्टन ने ही उभारा है, इसलिए पंजाब में कैप्टन ही हाईकमान हैं और कैप्टन पंजाब में कांग्रेस के लिए वट वृक्ष जैसे हैं, जिनकी शरण में कई लोग मंत्री पद का सुख भोग रहे हैं।
वेरका ने कहा कि नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने का सभी ने स्वागत किया है और सिद्धू के प्रधान बनने से पंजाब के युवाओं में नया जोश आएगा। लेकिन ताजपोशी के दौरान सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के वट वृक्ष मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के प्रति जैसा बर्ताव किया है, वह अशोभनीय है।