{"_id":"6a98cb4c67455f4e84057b1f","slug":"farmers-protest-struggle-to-continue-at-mohali-chandigarh-border-until-demands-are-met-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर मांगें पूरी होने तक चलेगा संघर्ष, तीन हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर मांगें पूरी होने तक चलेगा संघर्ष, तीन हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तक पहुंचा
Thu, 03 Sep 2026 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:50 AM IST
सार
आंदोलन में अब तक करीब 3 हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पहुंच चुकी हैं। किसानों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर किसानों का आंदोलन लगातार बढ़ रहा है। आंदोलन में अब तक करीब 3 हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पहुंच चुकी हैं। किसानों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने पर किसानों ने इसका सख्त नोटिस लिया है। मोर्चे ने 4 सितंबर को वरिष्ठ पदाधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है। बैठक के बाद आंदोलन को लेकर बड़ा एलान किया जा सकता है। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सड़क के एक हिस्से पर पहले ही डेरा डाल दिया था।
विज्ञापन
अब दूसरे हिस्से में भी किसानों का जमावड़ा बढ़ने लगा है। इसके चलते बुधवार को मोहाली-चंडीगढ़ सीमा और आसपास के मार्गों पर जाम जैसे हालात बने रहे। महापंचायत में किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई वे जारी रखेंगे।
विज्ञापन