फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rwa associaltion_puda employees_mohali

आरडब्ल्यूए का पुडा मुलाजिमों को समर्थन

Fri, 27 Dec 2013 02:24 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 27 Dec 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
rwa associaltion_puda employees_mohali
पुडा मुलाजिमों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुरू किया संघर्ष आंदोलन का रूप ले चुका है। कई मुलाजिम व समाजसेवी जत्थेबंदियां मुलाजिमों के साथ खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में वीरवार को सात सेक्टरों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के मेंबर धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मुलाजिमों को पूरा समर्थन देने की घोषणा की।

एसोसिएशनों के मेंबरों ने कहा कि नौ जनवरी को होने वाली राज्य स्तरीय रैली में उनके सेक्टरों में रहने वाले लोग भी अपने परिवारों सहित शामिल होंगे। इन संस्थाओं में 80 व सेक्टर-67 व 68 की संस्थाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले वीरवार सुबह सभी मुलाजिम धरना स्थल पर पहुंचे। फिर अरदास कर पांच मुलाजिमों को भूख हड़ताल पर बैठाया गया। इनमें परमजीत सिंह जेई, हरकेश सिंह, उमेश सिंह, रमेश्वर व भिखू राम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी जत्थेबंदियों के मेंबरों ने धरना स्थल पर पहुंचकर उन्हें समर्थन देने की घोषणा की। दोपहर में मुलाजिमों ने गेट रैली की। रैली में पुडा की सभी शाखाओं में तैनात मुलाजिम शामिल हुए।


मुलाजिमों ने सरकार व मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी के को-कन्वीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि मुलाजिमों ने तय किया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है।

वे अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। इसके अलावा राज्य की अन्य इकाईयों में भी पुडा मुलाजिमों का संघर्ष लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed