{"_id":"5bfd5be0bdec2241b1428bdf","slug":"rss-leader-says-navjot-sidhu-like-jaychandra-and-mir-jafar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर छिड़ा विवाद, RSS नेता ने की जयचंद और मीर जाफर से तुलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर छिड़ा विवाद, RSS नेता ने की जयचंद और मीर जाफर से तुलना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
सिद्धू की पाक यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर विवाद एक बार फिर छिड़ गया है। आरएसएस नेता ने उनकी तुलना जयचंद्र और मीर जाफर से कर दी । चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खुल रहा है, यह ठीक है लेकिन ऐसे में सिद्धू को वहां नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 17 क्रिकेटर व कलाकारों को पाक पीएम इमरान ने व्यक्तिगत निमंत्रण भेजा, उनमें से 16 ने जाने से मना कर दिया तो सिद्धू को भी वही करना चाहिए था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिद्धू 18 वीं सदी के जयचंद व मीर जाफर की तरह हैं, उन्हें इतिहास माफ नहीं करेगा। कहा, मैं कोरिडोर का समर्थन करता हूं लेकिन गद्दारों का नहीं। पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पाक न जाने के सवाल पर हंसते हुए बोले, बड़ी मुश्किल से अपने कार्यकाल में एक नेक काम किया है। पीयू में आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे इंद्रेश कुमार ने कहा कि विदेशी ताकतें पंजाब की फिजां में जहर घोलना चाहती हैं, इसे देखना होगा।
विज्ञापन
खालिस्तान की स्थापना के सवाल पर कहा कि खालसा सिख धर्म का पवित्र शब्द है। इस शब्द से जुड़ी सभी चीजें हिंदुस्तान में हैं, जो खालिस्तान नहीं जा सकतीं। महंगाई के सवाल पर कहा, यदि पेट्रोल में आग लगी है तो मार्केट सस्ता है, जो आज तक नहीं हो पाया। न किसी ट्रांसपोर्टर्स ने हड़ताल की न ही व्यापारियों ने। तेलंगाना में कांग्रेस की ओर से मुस्लिम लोगों के लिए अलग से अस्पताल बनाने के सवाल पर कहा, कांग्रेस जाति, धर्म के आधार पर मुल्क को बांटना चाहती है। इस पर चुनाव आयोग को सख्त होना चाहिए।
विज्ञापन