{"_id":"63ac4e8740cb4e2c67447521","slug":"rs-90-lakh-seized-from-innova-car-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: इनोवा से मिले 90 लाख रुपये, पुलिस ने कब्जे में लिया, आयकर विभाग करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: इनोवा से मिले 90 लाख रुपये, पुलिस ने कब्जे में लिया, आयकर विभाग करेगा जांच
Wed, 28 Dec 2022 07:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Dec 2022 07:43 PM IST
सार
इनोवा गाड़ी की तलाशी से 90 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। इसके अलावा एक पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। डीएसपी सर्बजीत सिंह ने पूछताछ की तो पता चला कि पैसा ट्रेवल एजेंटों का है, जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में आदमपुर सबडिवीजन के गांव कुरेशिया में हाइटेक नाकेबंदी के दौरान स्थानीय पुलिस ने इनोवा गाड़ी की जांच के दौरान उसमें से 90 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की है। उस समय इनोवा में तीन युवक सवार थे। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि 90 लाख रुपये कालाधन है और यह विदेश भेजने वाले एजेंटों के जरिये ट्रांसफर किया जा रहा था। लिहाजा, पुलिस ने सारा मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि डीएसपी सर्बजीत सिंह की अगुवाई में नाकेबंदी के दौरान इनोवा कार को तलाशी व जांच के लिए रोका गया। उसमें बिक्रमजीत सिंह निवासी दसूहा, करण भट्टी निवासी दसूहा व आशीष निवासी काला संघिया सवार थे। इनोवा गाड़ी की तलाशी से 90 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। इसके अलावा एक पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। डीएसपी सर्बजीत सिंह ने पूछताछ की तो पता चला कि पैसा ट्रेवल एजेंटों का है, जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन