फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rose festival 2017 at chandigarh, chandigarh news

रोज फेस्टिवल में आइये और यूरोप टूर पर जाने का मौका पाइये

Wed, 01 Feb 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Feb 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
rose festival 2017 at chandigarh, chandigarh news
कपल को यूरोप टूर पर भेजा जाएगा - फोटो : अमर उजाला
17 से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाले रोज फेस्टिवल की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। पहली बार नवविवाहित कपल के बीच प्रतियोगिता करवाई जाएगी। पहले नगर निगम ने प्रस्ताव बनाया था कि प्रतियोगिता को जीतने वाले कपल को गोवा के टूर पर भेजा जाएगा,  लेकिन अब नगर निगम ने निर्णय लिया है कि कपल को यूरोप टूर पर भेजा जाएगा। नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था का कहना है कि इस प्रतियोगिता के लिए आयोजकों से बात की जा रही है।
विज्ञापन


हेलीकाप्टर उड़ाने के लिए आज फाइनल होगी कंपनी
रोज फेस्टिवल में हेलीकाप्टर से सैर कराने के लिए तीन कंपनियाें ने इच्छा जताई है। इनकी प्रजेंटेशन बुधवार को कमिश्नर को दी जाएगी। इसके बाद जिसका किराया सबसे कम और जो नगर निगम को भी कमाई देगा उस कंपनी को फाइनल किया जाएगा। इसके बाद एयरफोर्स से हवाई जहाज उड़ाने की मंजूरी ली जाएगी। बंगलूरू बेस ग्रीन हॉक सल्यूशनल प्राइवेट लिमिटेड, एस्सार एविएशन और पिनेकल एयर प्राइवेट लिमिटेड ने फेस्टिवल में छह सीटर हेलीकाप्टर उड़ाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

किस-किस पर कितना होगा खर्च

rose festival 2017 at chandigarh, chandigarh news
कपल को यूरोप टूर पर भेजा जाएगा
48.65 लाख खर्च करेगा निगम
तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल पर 48.65 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसमें तीन लाख रुपये अकेले यहां पर आने वाले मुख्य अतिथि, अतिथियों, कमेटी सदस्य और अधिकारियों की चाय पानी के लिए रखे गए हैं। जबकि नगर निगम इस बार स्टाल बेचकर कमाई भी करने जा रहा है।

किस किस पर कितना होगा खर्च
-8 लाख 50 हजार रुपये की लागत से रोज गार्डन में पंडाल लगाया जाएगा
-7.50 लाख रुपये की लागत से साउंड सिस्टम और लाइट की व्यवस्था की जाएगी
-2.50 लाख रुपये की लागत से निमंत्रण कार्ड प्रिंट, पार्किंग पास और बैच पर खर्च किए जाएंगे
-एक लाख 30 हजार रुपये सिक्योरिटी गार्ड्स पर खर्च किए जाएंगे
-3 लाख 80 हजार रुपये की लागत से प्रतियोगी, मुख्य अतिथियों के गिफ्ट और भाग लेने वाले बच्चों के लिए खिलौनों पर खर्च किए जाएंगे
-एक लाख 50 हजार रुपये की राशि फोक डांस करने वालों को अदा किए जाएंगे
-एक लाख 60 हजार रुपये स्पॉट पेंटिंग करवाने में खर्च किए जाएंगे
-एक लाख 80 हजार रुपये का खर्च सीसीटीवी कैमरे में किया जाएगा
-55 हजार रुपये की राशि आरडब्लयूए के बीच होने वाले बेस्ट पार्क प्रतियोगिता में इनाम के तौर पर वितरित की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed